13.9 C
New Delhi
Sunday, January 19, 2025

गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षक बने प्रदेश वॉलीबॉल टीम के चयनकर्ता।

Must read

दढ़ियाल,,
नगर के गांधी इंटर कॉलेज के व्यायाम प्रवक्ता मोहम्मद फ़हीम का प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयनकर्ता बनाए जाने पर विद्यालय के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के स्टाफ ने फूल मलाई पहनकर  वॉलीबॉल टीम के चयनकर्ता का स्वागत किया।
नगर के गांधी इंटर कॉलेज में मोहम्मद फ़हीम व्यायाम के प्रवक्ता है।

जैसे ही कॉलेज के स्टाफ को व्यायाम के प्रवक्ता मोहम्मद फहीम को प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयनकर्ता बनाए जाने की जानकारी कालेज के स्टाफ को हुई तो शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कॉलेज के प्रधानाचार्य विधि राम ने मोहम्मद फ़हीम का फूलमाला पहनकर स्वागत किया। वहीं अन्य स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंहमीठा कराया।

गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विधि राम ने बताया कि 24 सितंबर से 27 सितंबर के बीच राज्य बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बुलंदशहर में किया जाएगा। जिसमें राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली  उत्तर प्रदेश की टीम का चयन मोहम्मद फईम व अन्य सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान अनुज कुमार वर्मा, सतवीर सिंह ,शशि प्रकाश ,ओम प्रकाश, सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, नाथू सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article