Home क्राइम चौकी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार

चौकी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार

0

स्वार. क्षेत्र के उपनगर की चौकी दहेज उत्पीड़न के दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।
गौरतलब हो की उपनगर मसवासी चौकी क्षेत्र के मौहल्ला धीमरखेडा निवासी संजय व बाबू पुत्र ऊदल सिंह सहित अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का परिवाद दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। जिसपर न्यायालय ने आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

सोमवार को चौकी पुलिस ने संजय व बाबू पुत्र ऊदल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मपाल गिरी, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, वीरेश कुमार, प्रदीप कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version