Home टेक्नोलॉजी पवन कुमार फिर बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, समर्थकों में छाई खुशी की...

पवन कुमार फिर बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, समर्थकों में छाई खुशी की लहर

0
710

स्वार. भाजपा नेता पवन कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने स्वार ग्रामीण मंडल में एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके चलते दोबारा मंडल अध्यक्ष बने पवन कुमार को बधाई देने वालों तांता लगा रहा।


गौरतलब हो भाजपा आलाकमान द्वारा संगठन में मंडल अध्यक्ष पद पद पर कुछ नए व संगठन के लिए पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने वाले कुछ पुराने कार्यकर्ताओं पर अपना भरोसा जताते हुए पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। स्वार ग्रामीण मंडल में बर्ष 2019 में मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा नेता पवन कुमार ने संगठन के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी के प्रति सभी कर्त्यव्यों का पालन करते हुए अपनी साफ सुथरी छवि में किसी प्रकार से धूमिल नहीं होने दिया।

जिसके कारण पवन कुमार पर संगठन ने अपना भरोसा जताते हुए एक बार फिर से स्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी है। दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं दोबारा मंडल अध्यक्ष बने पवन कुमार ने कहा की भाजपा ने संगठन में दोबारा से उन पर भरोसा जताया है। जिसपर खरा उतरने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा व लगन के साथ पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here