टांडा/रामपुर
दड़ियाल के एम आर एस मॉर्डन पब्लिक एकेडमी के छात्र छात्राओं ने बाल दिवस को प्रेम बन्डर लैंड जाकर मौज मस्ती के साथ मनाया इसी दौरान छात्र छात्राओं को बाल दिवस मनाए जाने के दौरान बताया गया कि आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस मनाया जाता है। क्योंकि नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे।

पंडित जवाहर लाल नेहरू जो बच्चों से बहुत लगाव रखते थे। इसी के उपलक्ष्य में चौदह नबम्बर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह दिन पंडित नेहरू के साथ साथ बच्चों को भी समर्पित है। देश में बच्चों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता की रक्षा ओर शिक्षा कल्याण के लिए बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर मुरादाबाद टूर पर गये एकेडमी के छात्र छात्राओं ने प्रेम बंडर लैंड में जमकर मस्ती की ओर झूलों का आनंद लिया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों से आह्वान किया कि वह चाचा नेहरु के आदर्शों को अपनाए। इस दौरान अंकुर कुमार, मोहम्मद फईम, आयशा जहां, शमशा परवीन, अफरोज बी, शाइस्ता परवीन, शाइन परवीन आदि स्टाफ मौजूद रहा।