25.1 C
New Delhi
Sunday, November 24, 2024

बिना अनुमति के रातों रात काट दिए प्रतिबंधित सागौन के 13 पेड़

Must read

विभागीय अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

स्वार. उपनगर मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव खोदकला में लकड़ी माफिया ने बिना अनुमति के रातों रात किसान के खेत से सागौन के 13 पेड़ काट दिए गए। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी ने विभागीय कार्रवाई की बात की है।
बताते चलें की क्षेत्र में बिना अनुमति के आम के हरे भारी पेड़ों सहित प्रतिबंधित पेड़ो का धड़ल्ले से कटान किया जा रहा है। प्रतिबंधित पेड़ो के अवैध कटान में वन विभाग के स्थानीय अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।

शनिवार की देर रात खौद कलां में किसान के खेत से लकड़ी माफिया ने रातों रात बिना अनुमति के 13 पेड़ों का अवैध रूप से कटान कर दिया। जब मामले की शिकायत हुई तो विभाग के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने लगे रहे। सूत्रों की माने तो वन विभाग के स्थानीय अधिकारी की लकड़ी माफियाओं से गहरी सांठगांठ है। जिसके चलते बिना अनुमति के प्रतिबंधित पेड़ो का जानकर कटान किया जा रहा है।

प्रतिबंधित पेड़ो के अवैध कटान में वन विभाग के स्थानीय अधिकारी की भूमिका भी संगदिध बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया की बिना अनुमति रात के समय 13 सागौन के पेड़ो को काटा गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article