सलमान खान के शब्दों ने दी नई सोच, जैस्मिन ने खुद को किया बेहतर महसूस
‘बिग बॉस 14’ से चर्चा में आई टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे शो के होस्ट सलमान खान की एक सलाह ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। जैस्मिन ने कहा कि सलमान के शब्दों ने उन्हें भावनात्मक रूप से अधिक खुलकर जीने और आत्मविश्वासी बनने में मदद की।
सलमान ने कहा था – “जो महसूस करो, बोलो… नहीं तो पछताओगी”
![]()
जैस्मिन ने बताया कि सलमान खान ने एक एपिसोड के दौरान उनसे कहा था, “जैस्मिन, तुम जितना सोचती हो, जो महसूस करती हो, तुम उसे जाहिर नहीं करती हो। बोलोगी तो नहीं पछताओगी। अगर नहीं बोलोगी, मन में रखोगी तो पछताओगी।” इस सलाह ने उन्हें गहराई से छुआ और वो इसे आज भी फॉलो करती हैं।
अब पहले से ज्यादा बोलती हैं जैस्मिन, हर भावना करती हैं शेयर
जैस्मिन ने बताया कि इस सलाह के बाद उन्होंने खुद को ज्यादा खुला महसूस किया। अब वो हर बात खुलकर कहती हैं – चाहे वो अच्छी हो या बुरी। पहले वो सिर्फ पॉजिटिव बातें बोलती थीं, लेकिन अब वो ईमानदारी से अपनी फीलिंग्स को ज़ाहिर करती हैं। जैस्मिन ने कहा कि वो सलमान खान की इस सलाह के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी।
बिग बॉस में मिला प्यार, शो बना करियर का टर्निंग पॉइंट
बिग बॉस 14 से न सिर्फ जैस्मिन की पॉपुलैरिटी बढ़ी, बल्कि इसी शो में अली गोनी के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत भी हुई। अली ने शो में ही अपने प्यार का इज़हार किया था। दोनों अब भी रिलेशनशिप में हैं और फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
