उल्लू ऐप का 'हाउस अरेस्ट' शो बंद, साइबर सेल और महिला आयोग ने उठाए सख्त कदम
एजाज खान के विवादित कंटेंट पर मचा हंगामा
शो को लेकर साइबर सेल की कड़ी कार्रवाई OTT प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित होने वाले विवादित शो ‘हाउस अरेस्ट’ को महाराष्ट्र साइबर सेल ने बंद करने का आदेश दे दिया है। इस शो को अभिनेता एजाज खान होस्ट कर रहे थे। महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि मीडिया और अन्य स्रोतों से शो की आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने तुरंत शो को रोकने और संबंधित डेटा को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। यादव ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या था शो में विवाद?
‘हाउस अरेस्ट’ नाम के इस शो में हाल ही में एक एपिसोड ऐसा दिखाया गया, जिसमें कंटेंस्टेंट लड़कियों से कपड़े उतारने और अश्लील पोज देने को कहा गया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने शो को अश्लील और अपमानजनक बताते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी। इससे पहले कि मामला और बढ़े, साइबर सेल ने हस्तक्षेप कर शो को बंद करवाया।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने उल्लू ऐप को अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के लिए समन भेजा है। अब उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल और शो के होस्ट एजाज खान को 9 मई को महिला आयोग के सामने पेश होना होगा। आयोग ने कहा है कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनीति में भी उठा मामला, ऐप को बैन करने की मांग
इस विवाद पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर शो की एक क्लिप शेयर करते हुए पूछा, “जब सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया, तो उल्लू ऐप और अल्ट बालाजी पर क्यों नहीं कार्रवाई हुई?” उन्होंने सीधे तौर पर इन ऐप्स को बैन करने की मांग की।
वहीं, बीजेपी विधायक चित्रा वाघ ने भी शो को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ‘हाउस अरेस्ट’ शो सिर्फ अश्लीलता फैलाता है और इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर खुलेआम फैल रहे हैं, जो युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि “इस तरह की खुली अश्लीलता को रोकना बेहद जरूरी है
