शाहरुख खान ने पहली बार मेट गाला में हिस्सा लिया, बताया कि वो शर्मीले हैं लेकिन बच्चों की खुशी के लिए पहुंचे और डिजाइनर सब्यसाची का जताया आभार।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस साल 2025 के मेट गाला में अपना डेब्यू किया, और यह डेब्यू हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। उनके लुक, अंदाज और स्टाइल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस खास मौके पर शाहरुख ने खुद बताया कि उन्होंने मेट गाला में क्यों हिस्सा लिया और इस इवेंट को लेकर उनकी क्या भावनाएं थीं।
शर्मिले हैं शाहरुख, लेकिन मेट गाला था खास
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस बड़े इवेंट को लेकर बहुत नर्वस थे। उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत ज्यादा रेड कार्पेट पर नहीं जाता हूं, इसलिए थोड़ा शर्मीला हूं।” जब उनसे पूछा गया कि मेट गाला जैसे ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेना कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा, “इतिहास बनाने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं और थोड़ी घबराहट भी थी।” शाहरुख ने माना कि मेट गाला में आना उनके लिए एक अलग अनुभव था।

ब्लू कार्पेट पर शाहरुख का जवाब:
इस बार मेट गाला का कार्पेट पारंपरिक रेड नहीं बल्कि ब्लू रंग का था। जब एंकर ने उनसे पूछा कि क्या ब्लू कार्पेट देखकर घबराहट थोड़ी कम हो गई, तो शाहरुख मुस्कुराते हुए बोले, “ओह! अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। अब सब कुछ अच्छा लग रहा है।”
विडिओ का लिंक : Met Gala 2025
बच्चों की खुशी सबसे ज़रूरी:
शाहरुख खान ने यह भी बताया कि उन्होंने मेट गाला में हिस्सा क्यों लिया। उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे इस बात से बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं कि मैं मेट गाला में जा रहा हूं। यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। उनकी खुशी ही मेरी असली खुशी है।” शाहरुख का यह बयान हर उस माता-पिता के दिल को छू सकता है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
सब्यसाची का धन्यवाद:
अपने लुक को लेकर शाहरुख ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि सब्यसाची ने ही उन्हें मेट गाला में जाने के लिए राज़ी किया। शाहरुख ने कहा, “मैंने उनसे कहा था कि मैं सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट पहनता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे लिए जो आउटफिट बनाया, वो बहुत कंफर्टेबल है और मुझे बहुत पसंद आया।”
