स्टूडेंट्स को बताया अपना परिवार, सबसे पहले दी शादी की खुशखबरी
पटना: देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने खुद अपनी शादी की बात अपने स्टूडेंट्स के सामने क्लास में स्वीकार की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह शादी उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान की थी। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में खान सर कहते हैं, “तुम लोगों को हमने एक बात नहीं बताई थी… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी कर ली। अब आप लोगों के लिए भोज की तैयारी हो रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को ही यह बात बताई क्योंकि वो उन्हें अपना परिवार मानते हैं।
शादी की जानकारी क्लास में दी
खान सर ने बताया कि उनकी शादी की तारीख पहले से तय थी, लेकिन उसी समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बन गया था। उन्होंने सोचा कि देश पहले है, इसलिए उन्होंने शादी बहुत सादगी से की और किसी को बुलाया नहीं। अब 2 जून को उन्होंने रिसेप्शन पार्टी रखी है और 6 जून को अपने स्टूडेंट्स को खास दावत देंगे।

स्टूडेंट्स ने मांगी ‘मैडम’ की फोटो
खान सर की शादी की बात सुनकर क्लास में बैठे सभी छात्र खुशी से चिल्ला पड़े और उनसे ‘मैडम’ की फोटो दिखाने की मांग करने लगे। वीडियो में छात्र कहते नजर आ रहे हैं, “सर, अब तो मैडम की फोटो दिखाइए।” इस पर खान सर मुस्कराते नजर आए, लेकिन उन्होंने फोटो नहीं दिखाई।
सामने आया शादी का कार्ड
अब खान सर की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में उनकी दुल्हन का नाम A.S. Khan लिखा गया है। हालांकि दुल्हन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि 2 जून को पटना में रिसेप्शन है और 6 जून को वे अपने स्टूडेंट्स को भोज देंगे। इस भोज के लिए उन्होंने डिजिटल इन्विटेशन भेजा है।
कौन हैं खान सर?
खान सर बिहार के पटना शहर के रहने वाले हैं और वे देशभर में अपने यूनिक पढ़ाने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यूट्यूब चैनल बेहद लोकप्रिय है और लाखों छात्र उन्हें फॉलो करते हैं। वे जटिल विषयों को भी आसान भाषा में समझाते हैं, जिसकी वजह से छात्रों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है।
उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। लोग उन्हें और उनकी पत्नी को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
अब सभी को इंतजार है 6 जून का, जब खान सर अपने छात्रों को शादी की दावत देंगे और शायद अपनी ‘मैडम’ को भी पहली बार सार्वजनिक रूप से सबके सामने लाएंगे।
यह भी पड़े:जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, वायरल वीडियो सेबढ़ा शक
