'मोरनी बनके' गाने की शूटिंग के दौरान गिरकर घायल हुई थीं सान्या मल्होत्रा, फराह खान के व्लॉग में किया खुलासा
चोट के बावजूद पूरी की थी शूटिंग
सान्या मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग के दौरान उनकी बांह पर गंभीर चोट लगी थी और टांके भी लगे थे। इसके बावजूद उन्होंने ‘बधाई हो’ फिल्म के गाने ‘मोरनी बनके’ की शूटिंग जारी रखी और इसे पूरा किया।
गाने की शूटिंग के दौरान फिसल गई थीं सान्या
फराह खान के व्लॉग में सान्या ने बताया कि गाने की शूटिंग के लिए फर्श पर तेल लगाया गया था जिससे वह स्क्रीन पर अच्छा दिखे। एक स्टेप करते हुए वह लाइन “कैटवॉक वाली बेबी है तेरी चाल” पर फिसल कर गिर गईं। यह मजेदार हादसा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
फराह ने कहा- गिरने वाली हीरोइन की फिल्म होती है हिट
फराह खान ने इस मौके पर मजाक करते हुए कहा कि जिन फिल्मों में हीरोइन गिरती है, वह फिल्म हिट हो जाती है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘कल हो ना हो’ का उदाहरण देते हुए सान्या की बात को मजेदार अंदाज में जोड़ा।

बिना ट्रेनिंग एक्टिंग में बनाई जगह
व्लॉग के दौरान फराह खान ने जब पूछा कि क्या सान्या ने कभी एक्टिंग की कोई ट्रेनिंग ली है, तो सान्या ने बताया कि उन्होंने किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं सीखा। वह ऑडिशन के जरिए इंडस्ट्री में आईं और उनकी पहली मुलाकात भी फराह खान से ही हुई थी।
