जब Gambhira Bridge Collapse यानी गंभीरा पुल ढहा और इस हादसे में कई वाहन महिसागर नदी में जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है,
Gujarat के वडोदरा जिले से मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,
Gujarat, जब Gambhira Bridge Collapse यानी गंभीरा पुल ढहा और इस हादसे में कई वाहन महिसागर नदी में जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं और कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह पुल लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिसको लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पुल टूटते ही मचा कोहराम, नदी में गिरे वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब गंभीरा पुल ढहा तो उस समय पुल पर 4-5 वाहन मौजूद थे। पुल के टूटते ही सभी वाहन सीधे महिसागर नदी में गिर गए। यह दृश्य इतना भयावह था कि स्थानीय लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही पुल का एक हिस्सा टूटा, देखते ही देखते पूरी संरचना ध्वस्त हो गई और उसमें मौजूद गाड़ियाँ पानी में समा गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राहत कार्य तेज़ी से जारी है और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।
Dr. K.A. Paul के नेतृत्व में प्रजा शांति पार्टी का विस्तार: पूर्व ASP और अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी ने थामा हाथ, भाजपा पर बोला हमला
यातायात ठप, वैकल्पिक मार्ग से गुजर रहे वाहन
Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapse का असर केवल जानमाल तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इस हादसे ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी पूरी तरह चरमरा दिया है। वडोदरा और आणंद के बीच आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना पड़ा है। यात्रियों को अब वडोदरा से आणंद जाने के लिए करीब 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विपक्ष का सरकार पर हमला, बताया प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा
इस दर्दनाक घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के वरिष्ठ नेता अमित चावड़ा ने Gujarat सरकार को घेरते हुए कहा कि गंभीरा पुल ढहा कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुल गिरने का वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुल की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
चावड़ा ने यह भी कहा कि यदि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य किया गया होता तो आज मासूम जानें न जातीं। उन्होंने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सरकार ने दिए जांच के आदेश, इंजीनियरिंग टीमें मौके पर
दूसरी ओर, Gujarat सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मौके पर सिविल इंजीनियरों की एक विशेष टीम भेजी गई है, जो यह जांच करेगी कि आखिर Gambhira Bridge Collapse की असली वजह क्या थी। साथ ही मेडिकल टीमों को भी तैनात कर दिया गया है ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।
