नामीबिया ने PM Modi को दिया ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ सम्मान
27वें international awards, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह द्वारा एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को नामीबिया का यह गौरवशाली सम्मान प्राप्त हुआ है। सम्मान स्वीकार करते हुए PM Modi ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया और इसे भारत और नामीबिया के गहरे होते संबंधों का प्रतीक बताया।
PM Modi को अब तक मिल चुके हैं 27 international awards, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा
इस सम्मान के साथ ही PM Modi को अब तक 27 international awards मिल चुके हैं। इन सम्मानों के माध्यम से प्रधानमंत्री की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई है और भारत की कूटनीतिक स्थिति को भी सशक्त पहचान मिली है। हाल ही की पांच देशों की यात्रा के दौरान यह चौथा और पिछले 24 घंटों में दूसरा सम्मान है, जो उनकी विदेश नीति और रणनीतिक सोच की सफलता को दर्शाता है।
दुनिया के प्रमुख देशों से मिले शीर्ष सम्मान, भारत की साख को मिला वैश्विक समर्थन
PM Modi को जिन देशों ने सम्मानित किया है, उनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, सऊदी अरब, यूएई, अफगानिस्तान, मालदीव, फिजी, घाना, भूटान, कुवैत, मिस्र, साइप्रस, और पापुआ न्यू गिनी जैसे राष्ट्र शामिल हैं। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की उभरती वैश्विक भूमिका की स्वीकारोक्ति भी है। मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’, ‘लीजन ऑफ मेरिट’ और ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ जैसे प्रतिष्ठित international awardsप्राप्त हो चुके हैं।
सम्मान का नाम प्रकृति से जुड़ा, नामीबिया की धरती से जुड़ी अनूठी पहचान
इस बार नामीबिया द्वारा दिया गया सम्मान “वेल्वित्शिया मिराबिलिस” नामक दुर्लभ पौधे पर आधारित है, जो केवल नामीबिया की भूमि पर पाया जाता है और लंबे जीवन तथा सहनशक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह प्रतीकात्मक रूप से PM Modi की राजनीतिक दृढ़ता और दूरदर्शी नेतृत्व को भी दर्शाता है। यह सम्मान भारत और नामीबिया के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।
