Dipika Kakar लंबे समय बाद एक बार फिर TV की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर चिंताएं थीं
Deepika Kakkar कर रही हैं TV पर कमबैक की तैयारी, नए शो को लेकर बढ़ी हलचल
Deepika Kakkar लंबे समय बाद एक बार फिर TV की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर चिंताएं थीं, जब उन्हें लिवर कैंसर की सर्जरी से गुजरना पड़ा। लेकिन अब जब वह रिकवरी फेज में हैं, तो इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि Deepika Kakkar एक नए शो से छोटे पर्दे पर वापसी की योजना बना रही हैं। बताया जा रहा है कि यह शो रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ‘Dreamiyata Entertainment’ के बैनर तले बनने जा रहा है।
Vivian Disenaके साथ बन सकती है ऑन-स्क्रीन जोड़ी, नए शो को लेकर फैंस में उत्साह
खबरों के मुताबिक, दीपिका इस नए शो में पॉपुलर एक्टर Vivian Dsena के साथ जोड़ी बनाती नजर आ सकती हैं। विवियन पहले भी अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते रहे हैं, और अगर ये खबर सच होती है तो दर्शकों को एक फ्रेश और रोमांचक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हालांकि अब तक न तो Deepika Kakkar और न ही Vivian Disenaने इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस नई जोड़ी की अटकलों ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
यही भी पड़े: Mercedes : 1100 crore RS में बिकी Mercedes Benz 300 SLR, Simon Kidston ने लगाई रिकॉर्डतोड़ बोली

ससुराल सिमर का से मिली थी दीपिका को पहचान, कैंसर के बाद कर रहीं मजबूत वापसी
Dipika Kakar ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो ससुराल सिमर का से की थी, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद कहाँ हम कहाँ तुम और Bigg Boss 12 में जीत ने उन्हें स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। हाल ही में वह Celebrity Masterchef में भी नजर आई थीं, लेकिन हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें बीच में शो छोड़ना पड़ा था। बाद में उन्हें लिवर कैंसर का पता चला और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। लेकिन अब वो दोबारा फिट होकर इंडस्ट्री में लौटने को तैयार दिख रही हैं।
TV की दुनिया में वापसी को लेकर फैंस बेसब्र
हाल ही में Dipika Kakar ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में अपने फैंस से बातचीत के दौरान यह इशारा किया था कि वह TV पर दोबारा आने की प्लानिंग कर रही हैं। एक फैन के सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा लगेगा! मैंने अपने डॉक्टर से भी पूछा है कि मैं कब काम शुरू कर सकती हूं। मेरा असली प्लान यही था कि जब रुहान की फीडिंग बंद हो जाएगी, तब मैं फिर से काम शुरू करूंगी। लेकिन जो हुआ, उसकी कोई उम्मीद नहीं थी। पर जब डॉक्टर हरी झंडी देंगे, मैं जरूर लौटूंगी।” इस बयान के बाद से ही उनकी वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
Vivian Disenaके शानदार करियर की झलक, नए शो में फिर दिखेगा करिश्मा
Vivian Dsena का नाम TV की दुनिया के सबसे चहेते एक्टर्स में आता है। Madhubala – Ek Ishq Ek Junoon, Shakti – Astitva Ke Ehsaas Ki, Pyaar Kii Ye Ek Kahaani और Sirf Tum जैसे सुपरहिट शोज़ में उनकी दमदार मौजूदगी को दर्शकों ने खूब सराहा है। हाल ही में उन्हें Bigg Boss 18 में देखा गया, जहां उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब अगर वह Dipika Kakar के साथ नए शो में नजर आते हैं, तो यह टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक बन सकती है।
यही भी पड़े : कपिल मिश्रा से पीपल फोरम ऑफ इंडिया की सौहार्दपूर्ण बैठक, नागरिक सहभागिता के राष्ट्रीय ढांचे पर विचार-विमर्श
