दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर है। इसकी कीमत 1,18,000 डॉलर तक पहुंच चुकी है
Bitcoin की कीमत ने रचा इतिहास, दुनिया ढूंढ रही है Satoshi Nakamoto का चेहरा
Satoshi Nakamoto दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर है। इसकी कीमत 1,18,000 डॉलर तक पहुंच चुकी है और इस उछाल का सबसे बड़ा फायदा हुआ है इसके रहस्यमय क्रिएटर Satoshi Nakamoto को। दिलचस्प बात यह है कि आज तक किसी ने Satoshi Nakamoto का चेहरा नहीं देखा है। इंटरनेट और क्रिप्टो समुदाय में लाखों प्रयासों के बाद भी उनकी असली पहचान अब तक गुप्त है। माना जाता है कि उनके पास 10 लाख से ज्यादा Bitcoin हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 129 अरब डॉलर से भी अधिक है।
इस आंकड़े के अनुसार, Satoshi Nakamoto की संपत्ति भारत के दिग्गज उद्योगपतियों Ambani Adani की कुल नेटवर्थ से भी कहीं अधिक है। जहां मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 109 अरब डॉलर है और गौतम अडानी की 84.2 अरब डॉलर, वहीं नाकामोतो 129 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।
अंबानी-अडानी से अमीर, लेकिन दुनिया के सामने कभी नहीं आया चेहरा
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब Satoshi Nakamoto का नाम तेजी से ऊपर चढ़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति Bill Gates (123 अरब डॉलर) से भी ज्यादा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नाकामोतो का चेहरा आज तक किसी ने नहीं देखा।
इतना बड़ा आर्थिक प्रभाव रखने के बावजूद वह एक अनजान शख्स बने हुए हैं। लोगों को आज तक यह नहीं पता कि Satoshi Nakamoto एक अकेला व्यक्ति हैं या फिर किसी ग्रुप का नाम है। क्या वह जापान से हैं, अमेरिका से या किसी अन्य देश से – इस पर सिर्फ कयास हैं, पुष्टि नहीं।

Bitcoin की शुरुआत ने बदल दी दुनिया
Bitcoin की कहानी शुरू होती है अक्टूबर 2008 से, जब Satoshi Nakamoto ने ‘Bitcoin: A Peer-to-Peer Electronic Cash System’ नाम से एक वाइटपेपर जारी किया। इसके बाद 3 जनवरी 2009 को उन्होंने Bitcoin का पहला ब्लॉक माइन किया, जिसे ‘Genesis Block’ कहा जाता है।
इसी के साथ डिजिटल करंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का युग शुरू हुआ। यह एक ऐसा इनोवेशन था जिसने पारंपरिक वित्तीय सिस्टम को चुनौती दी और एक नया विकल्प पेश किया – बिना किसी सेंट्रल बैंक के, पूरी तरह विकेंद्रीकृत मुद्रा।
आज, Bitcoin न केवल निवेश का एक बड़ा जरिया बन गया है, बल्कि तकनीकी स्वतंत्रता और वित्तीय निजता का प्रतीक भी है।
क्या वाकई नाकामोतो के पास हैं 10 लाख बिटकॉइन?
साल 2010 में क्रिप्टो रिसर्चर Sergio Demian Lerner ने एक रिसर्च पेपर पब्लिश किया था जिसमें दावा किया गया कि Satoshi Nakamoto ने जनवरी से जुलाई 2009 के बीच लगभग 10 लाख Bitcoin माइन किए थे।
इन बिटकॉइन्स को नाकामोतो ने कभी खर्च नहीं किया है। यही वजह है कि माना जाता है कि वो अब भी किसी वॉलेट में सुरक्षित हैं। मौजूदा कीमत के आधार पर इनकी वैल्यू करीब 129 अरब डॉलर है, जो उन्हें Ambani Adani जैसे दिग्गज कारोबारियों से भी ऊपर ले जाती है।
अगर नाकामोतो कभी भी ये बिटकॉइन बेचते हैं या ट्रांसफर करते हैं, तो इससे पूरी क्रिप्टो दुनिया में हलचल मच सकती है।
क्या कभी सामने आएगा चेहरा?
सवाल यह है कि क्या Satoshi Nakamoto का चेहरा कभी दुनिया के सामने आएगा? क्या वे कभी खुद को सार्वजनिक करेंगे?
अब तक कई लोग नाकामोतो होने का दावा कर चुके हैं, लेकिन कोई भी विश्वसनीय सबूत नहीं दे पाया। क्रेग राइट, डोरियन नाकामोतो जैसे नाम उभरे, लेकिन सभी को झूठा या संदिग्ध पाया गया।
यह रहस्य भी Bitcoin की तरह ही रोचक और क्रिप्टिक है। हो सकता है कि यही रहस्य इसे और आकर्षक बनाता है। लेकिन जब तक Satoshi Nakamoto सामने नहीं आते, दुनिया उन्हें एक अनदेखे अरबपति और Ambani Adani से अमीर एक गुमनाम जीनियस के तौर पर ही जानती रहेगी।
