इंडोनेशिया (Indonesia) के उत्तरी सुलावेसी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब 280 yatriyo को लेकर जा रहा एक जहाज (Jahaj) समुद्र में जलने लगा।
Talis के पास समंदर में धू-धूकर जला जहाज, अब तक 3 yatriyo की मौत, 150 से ज्यादा रेस्क्यू8
इंडोनेशिया (Indonesia) के उत्तरी सुलावेसी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब 280 yatriyo को लेकर जा रहा एक जहाज (Jahaj) समुद्र में जलने लगा। यह भयावह घटना Talis द्वीप के पास हुई, जहां अचानक आग लग जाने के बाद लोग जान बचाने के लिए समंदर में कूद पड़े। इस हादसे में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 150 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
यह जहाज, जिसका नाम KM Barcelona V बताया गया है, Talis द्वीप से रवाना होकर Manado Port की ओर जा रहा था। लेकिन दोपहर लगभग 1:30 बजे स्थानीय समयानुसार, इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहाज के ऊपरी डेक से घना काला धुआं उठ रहा था और लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भाग रहे थे।
फेसबुक लाइव में कैद हुआ खौफनाक मंजर
यात्रियों में शामिल अब्दुल रहमद अगु ने हादसे के वक्त फेसबुक लाइव किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर पानी में तैरते नजर आते हैं। उनकी आवाज कांपती हुई सुनाई देती है – “बचाओ, जहाज में आग लग गई है… हम समंदर में हैं, मदद चाहिए।” अगु उन भाग्यशाली लोगों में थे जिन्हें लाइफ जैकेट मिल गया और उन्होंने तुरंत समुद्र में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
हादसे के संभावित कारण: मैकेनिकल फेलियर या फ्यूल लीकेज
सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारी वेरी अरियांटो ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में फ्यूल लीकेज, बिजली की खराबी या इंजन फेलियर जैसे संभावित कारण सामने आए हैं। अधिकारी जॉर्ज लियो मर्सी रंदांग ने बताया कि प्राथमिकता सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने की है, और बाद में विस्तृत जांच की जाएगी।
यात्रियों ने सुनाई आपबीती – “हमें कूदना पड़ा समंदर में”
एक और yatri, अलविना इनांग ने बताया कि अचानक शोर मचा कि जहाज में आग लग गई है। उनके अनुसार, “हमने देखा कि पीछे से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं, अफरा-तफरी मच गई और हमें बच्चों के साथ समुद्र में कूदना पड़ा।” अलविना, जो एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की पत्नी हैं, ने बताया कि जहाज एक दिन पहले तूफान की वजह से रवाना नहीं हो पाया था, और इस देरी के चलते जहाज में तकनीकी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।
