लंदन (London) के एक प्रसिद्ध वैष्णव संगठन ISKCON द्वारा संचालित Shakahari Restaurant में हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसने भारतीय मूल के लोगों और श्रद्धालुओं को हिला कर रख दिया है।
ISKCON के Shakahari Restaurant में अफ्रीकी मूल के व्यक्ति ने जानबूझकर निकाला Chicken
लंदन (London) के एक प्रसिद्ध वैष्णव संगठन ISKCON द्वारा संचालित Shakahari Restaurant में हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसने भारतीय मूल के लोगों और श्रद्धालुओं को हिला कर रख दिया है। गोविंदा नामक इस रेस्टोरेंट में अफ्रीकी मूल के एक ब्रिटिश व्यक्ति ने न सिर्फ सात्विक वातावरण का अपमान किया, बल्कि उसने खुलेआम जानबूझकर chicken खाकर इस धार्मिक स्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाई।
यह घटना तब हुई जब वह व्यक्ति रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ और कर्मचारियों से पूछा कि क्या यहां chicken मिलता है। जब उसे स्पष्ट रूप से यह बताया गया कि यह पूरी तरह shakahari restaurant है और यहां सिर्फ सात्विक व शुद्ध शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है, तब उसने सार्वजनिक रूप से एक बैग से chicken का डिब्बा निकाला और वहीं बैठकर खाने लगा।
यह भी पड़े: Indonesia में जल उठा जहाज: 280 yatriyo की जान पर बनी; Talis द्वीप के पास समंदर में कूदे लोग
लोगों को दिया ऑफर, सुरक्षा बुलाकर निकाला गया बाहर
इस व्यक्ति की दुस्साहसिक हरकत यहीं खत्म नहीं हुई। उसने वहां मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों को भी chicken ऑफर किया। इस बेशर्मी से भरी हरकत से पूरा वातावरण अशांत हो गया और वहां मौजूद लोगों को भारी असहजता का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा गार्ड को बुलाया, और अंततः उस व्यक्ति को रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा – यह हिंदू विरोधी कृत्य है
घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर दौड़ गई। यूजर्स ने इसे जानबूझकर किया गया सांस्कृतिक और धार्मिक अपमान करार दिया। कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या यह हरकत नस्लवादी सोच और धार्मिक असहिष्णुता से प्रेरित थी?
एक यूजर ने लिखा, “यह एक शर्मनाक और घिनौना काम है, यह कोई मजाक नहीं बल्कि एक धर्म के खिलाफ सोची-समझी घृणा है।” वहीं दूसरे ने कहा, “उम्मीद है कि इस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि यह केवल इस्कॉन की भावना नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है।”
ISKCON की शिक्षाओं का किया अपमान
ISKCON – इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस – एक वैदिक संस्था है जिसकी स्थापना 1966 में श्री एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने की थी। यह संस्था सात्विक जीवनशैली और कृष्णभावनामृत के प्रचार पर आधारित है। इसके रेस्टोरेंट्स न केवल भोजन के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक अनुशासन के प्रतीक माने जाते हैं।
इस घटना ने न केवल ISKCON की गरिमा को चोट पहुंचाई, बल्कि शांति, सहिष्णुता और परंपरा में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आहत किया है।
यह भी पड़े: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी स्मार्टवर्क्स IPO पर सुनवाई, SAT आदेश में देरी और जांचों के बीच उठे सवाल
