बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Son of Sardar 2 को लेकर सुर्खियों में हैं
Twinkle Khanna और Kajol की जोड़ी पहली बार OTT पर साथ, ‘Talk Show’ में दिखेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन
बॉलीवुड की पूर्व सुपरस्टार और चर्चित लेखिका Twinkle Khanna अब 24 साल बाद पर्दे पर धमाकेदार comeback करने जा रही हैं। इस बार वह सिल्वर स्क्रीन नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म के ज़रिए दर्शकों से जुड़ेंगी। खास बात ये है कि वह इस comeback में अकेली नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड की एक और लोकप्रिय अदाकारा Kajol उनके साथ होंगी। दोनों मिलकर एक नया और मजेदार talk show होस्ट करती नजर आएंगी।
इस शो का नाम है ‘Too Much With Kajol & Twinkle’, जिसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब ट्विंकल और काजोल किसी शो में साथ नज़र आएंगी और दोनों की बेबाकी, बुद्धिमता और ह्यूमर को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पड़े:
फर्स्ट पोस्टर में दिखी मस्ती, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
प्राइम वीडियो ने हाल ही में शो का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें काजोल और ट्विंकल खन्ना एक पर्दे के पीछे से झांकती नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ लिखा गया है – “इनके पास चाय है… और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है… Too Much on Prime – Coming Soon!”
इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ा दी है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं – “Two legends in one frame! Can’t wait for the fun conversations!” एक अन्य यूजर ने लिखा – “Twinkle is back! This is going to be amazing!”
2001 में आई थी आखिरी फिल्म, अब 24 साल बाद स्क्रीन पर वापसी
Twinkle Khanna ने 1995 में फिल्म Barsaat से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद Jaan, Baadshah, और Love Ke Liye Kuch Bhi Karega जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाया। 2001 में अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और लेखन की दुनिया में कदम रखा।
इन सालों में ट्विंकल एक सफल लेखिका, कॉलमिस्ट और एंटरप्रेन्योर बनीं। अब एक लंबे ब्रेक के बाद वह OTT के जरिए अपनी on-screen जर्नी दोबारा शुरू कर रही हैं, लेकिन इस बार बतौर होस्ट।

Kajol और Twinkle की जोड़ी लाएगी असली बातें और असली हंसी
Kajol, जो खुद ओटीटी पर पहले भी The Trial जैसे शोज़ में नजर आ चुकी हैं, इस बार ट्विंकल के साथ अपनी कैमिस्ट्री दिखाएंगी। यह शो केवल इंटरव्यू आधारित नहीं होगा, बल्कि इसमें सेलेब्रिटी गेस्ट्स के साथ अनफिल्टर्ड बातचीत, मजेदार किस्से और जिंदगी के अलग पहलुओं पर बातचीत देखने को मिलेगी।
Kajol और Twinkle दोनों ही अपनी बेबाक राय और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में यह talk show दर्शकों के लिए एक फ्रेश और अलग अनुभव लेकर आएगा।
