राजधानी दिल्ली में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने उत्तम नगर में नया क्लिनिक शुरू किया है। यह सेंटर विशाल मेगा मार्ट के पास, ब्लॉक-जी1, थर्ड फ्लोर पर स्थित है।
इस अवसर पर विधायक पवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इन्दिरा आईवीएफ के एमडी नितिज मुर्डिया, पटेल नगर सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद और उत्तम नगर सेंटर हेड डॉ. कनिका जैन भी उपस्थित रहे।
विधायक पवन शर्मा ने कहा, “उत्तम नगर में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता उन लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी जिन्हें अब तक इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस क्लिनिक के माध्यम से इस क्षेत्र के अधिक लोग विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे और आवश्यक केयर प्राप्त कर सकेंगे।”

नितिज मुर्डिया ने कहा, “हमारा हर नया क्लिनिक इस प्रयास से प्रेरित होता है कि फर्टिलिटी सेवाएं अधिक सुलभ हों। उत्तम नगर सेंटर इसी दिशा में एक और कदम है, जो यह सुनिश्चित करता है कि लोग अपने आसपास ही विश्वसनीय उपचार प्राप्त कर सकें।”
डॉ. अरविंद वैद ने कहा, “लोग अक्सर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की शुरुआत करने में संकोच करते हैं, खासकर जब उन्हें इसके लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़े। उत्तम नगर क्लिनिक के उद्घाटन के साथ हम इस झिझक को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि मरीज को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं का उचित समाधान प्राप्त हो सके।”
डॉ. कनिका जैन ने कहा, “फर्टिलिटी उपचार लेना कई लोगों के लिए एक मुश्किलभरा अनुभव हो सकता है। इस क्लिनिक में हमारा प्रयास रहेगा कि मरीज को हर स्टेज पर ऐसा वातावरण प्रदान किया जाए, जहाँ वे खुद को पूरी तरह से सूचित और आश्वस्त महसूस करें।”
