कांगड़ा, 22 मार्च 2025 –
हिमाचल प्रदेश में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सुविधाओं को विस्तार देते हुए इन्दिरा आईवीएफ ने कांगड़ा में अपने नए सेंटर का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य उन दंपतियों को आधुनिक उपचार और विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करना है, जो संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने सेंटर का उद्घाटन किया और महिलाओं को इसका लाभ उठाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हर महिला का सपना मां बनना होता है। मैं उन महिलाओं से अनुरोध करूंगी, जो संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं, कि वे इस सेंटर का लाभ उठाएं और अन्य महिलाओं को भी इसके बारे में बताएं।”
इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ चंडीगढ़ की ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार, कांगड़ा सेंटर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, और अन्य प्रमुख फर्टिलिटी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में फर्टिलिटी केयर तक पहुंच अभी भी एक चुनौती है, जिसे यह नया सेंटर दूर करने का प्रयास करेगा। “हम आधुनिक तकनीकों और व्यक्तिगत देखभाल के जरिए मरीजों को बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं, ताकि उन्हें बड़े शहरों तक लंबी यात्रा न करनी पड़े,” उन्होंने कहा।
डॉ. रीमा सरकार ने फर्टिलिटी ट्रीटमेंट में वैज्ञानिक प्रगति और सटीक डायग्नोज़ के महत्व को रेखांकित किया, जिससे सफलता दर में वृद्धि हुई है। वहीं, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि इन्दिरा आईवीएफ ने अब तक 1.6 लाख सफल आईवीएफ प्रेग्नेंसीज करवाई हैं और पूरे भारत में 160 से अधिक सेंटर संचालित कर रहा है।
कांगड़ा में इस नए सेंटर के उद्घाटन से हिमाचल प्रदेश में फर्टिलिटी उपचार को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
