20 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI2470 जो पुणे से दिल्ली जाने वाली थी, उसे बर्ड हिट की वजह से रद्द कर दिया गया।
फ्लाइट AI2470 को बर्ड हिट के कारण उड़ान से पहले ही किया गया कैंसिल
20 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI2470 जो पुणे से दिल्ली जाने वाली थी, उसे बर्ड हिट की वजह से रद्द कर दिया गया। यह बर्ड हिट तब सामने आया जब विमान दिल्ली से पुणे पहुंचा और उसकी जांच की गई। हालाँकि, विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं माना गया।
यात्रियों को पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा
एअर इंडिया ने सभी यात्रियों को असुविधा के लिए खेद जताया है और उन्हें दो विकल्प दिए हैं—या तो वे अपनी टिकट की पूरी कीमत का रिफंड ले सकते हैं या फिर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के यात्रा की नई तारीख तय कर सकते हैं। जिन यात्रियों को तुरंत दिल्ली जाना है, उनके लिए वैकल्पिक उड़ानों की भी व्यवस्था की जा रही है।
सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित, कोई घायल नहीं
एअर इंडिया की ओर से यह साफ किया गया है कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। बर्ड हिट के बाद भी विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। बर्ड हिट जैसी घटनाएं अक्सर होती हैं लेकिन इनसे विमान की तकनीकी सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, इसलिए ऐसे मामलों में सावधानी बरती जाती है।

ड्रीमलाइनर हादसे के बाद एअर इंडिया की सुरक्षा पर बढ़ी नजर
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा ड्रीमलाइनर विमान एक बड़े हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें 271 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद डीजीसीए (DGCA) ने एअर इंडिया के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में कंपनी अब हर छोटी-बड़ी तकनीकी गड़बड़ी को गंभीरता से ले रही है।
