क्षेत्र के लोगों से कान्हा गौशाला में पल रहे गौवंशीय पशुओं के चारे की व्यवस्था में बढ़ चढ़ कर योगदान अपील की
वरुण जैन ब्यूरो रामपुर
रामपुर स्वार.
भारतीय अटल सेवा के जिलाध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में पल रहे गौवंशीय पशुओं को गुड़, चोकर व केले का आहार कराया। इसके साथ ही नगर के लोगों से गौवंशीय पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था के लिए भरपूर योगदान की अपील की।
बताते चलें की नगर पंचायत मसवासी द्वारा खौद कलां में कान्हा गौशाला व बेसहारा पशुओं का संरक्षण केंद्र बनाया गया है। जहां पर नगर में बेसहारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं को संरक्षण केंद्र बनाया गया है। जहां पर सौ से अधिक गौवंशीय पशुओं को संरक्षण किया जा रहा है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के काफी लोगों ने कान्हा गौशाला में जाकर गौवंशीय पशुओं को फलाहार कराया। भारतीय अटल सेवा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दिवाकर ने भी कान्हा गौशाला में जाकर गुड, चोकर व फलाहार गौवंशीय पशुओं को अपने हाथों से खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा की नगर पंचायत मसवासी द्वारा बेसहारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं को संरक्षण देने का जो कार्य किया गया है।
वह सराहनीय है। हमारे हिंदू धर्म में गौवंशीय पशुओं का एक अहम महत्व है। गौ माता हमारे धर्म में पूजनीय होती है। इसलिए हम सभी को कान्हा गौशाला में पल रहे गौवंशीय पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था में बढ़ चढ़ कर भागेदारी करनी चाहिए।