कलर्स टीवी के हिट कुकिंग रियलिटी शो Laughter Chefs सीजन 2 का शानदार समापन 27 जुलाई 2025 को हुआ।
Laughter Chefs 2 का Grand Finale: Elvish Yadav और Karan Kundrra बने Season के Champion
कलर्स टीवी के हिट कुकिंग रियलिटी शो Laughter Chefs सीजन 2 का शानदार समापन 27 जुलाई 2025 को हुआ। ग्रैंड फिनाले में जबरदस्त मुकाबले के बाद Elvish Yadav और Karan Kundrra की जोड़ी ने जीत का ताज पहना और बन गए सीजन 2 के Champion। 6 महीनों तक चले इस मनोरंजन से भरपूर शो में हंसी, स्वाद और सितारों का तड़का देखने को मिला, जिसने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा।
शो को भारत की लोकप्रिय कॉमेडियन Bharti Singh ने होस्ट किया, जबकि शो में जज की भूमिका निभाई मशहूर शेफ Harpal Singh Sokhi ने। शो का फॉर्मेट जहां एक ओर हंसी-मजाक से भरा था, वहीं दूसरी ओर उसमें असली पाक-कला और चुनौतीपूर्ण टास्क भी शामिल थे।
Laughter Chefs के Finale में मिठाई ने रच दी जीत की कहानी
फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सभी कंटेस्टेंट को “सीजन की आखिरी डिश” यानी एक खास मिठाई बनाने का टास्क दिया। सभी जोड़ियों ने दिल से मेहनत की, लेकिन Elvish और Karan की मिठाई ने जज और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया।
अंत में दर्शकों ने सभी जोड़ियों की मिठाई का स्वाद चखकर उन्हें लाइव वोट किया। साथ ही, पूरे सीजन के दौरान मिली स्टार रेटिंग्स को भी जोड़ा गया। Elvish Yadav और Karan Kundrra की जोड़ी ने सबसे ज्यादा 51 स्टार्स के साथ बाज़ी मार ली और बन गए Laughter Chefs 2 के Champion।
यही भी पड़े: बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव में निकाली गई तीज माता की सवारी
Reem Shaikh और Aly Goni बने First Runner-up, Show में Sonali और Munawar भी रहे शामिल
जहां Elvish और Karan ने खिताब जीता, वहीं Reem Shaikh और Aly Goni की जोड़ी 38 स्टार्स के साथ First Runner-up रही। ग्रैंड फिनाले की खास बात यह भी रही कि इसमें Pati Patni Aur Panga की होस्ट Sonali Bendre और कॉमेडियन Munawar Faruqui ने भी स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की।
शेफ हरपाल ने इन दोनों गेस्ट्स को भी एक कुकिंग टास्क दिया – Boondi ke Laddoo बनाने का। इस टास्क को Sonali ने जीत लिया और अपनी कुकिंग स्किल्स का मज़ा भी दिखा दिया।
Laughter Chefs के दोनों Seasons रहे Superhit, Viewers का दिल जीतने में कामयाब
Laughter Chefs का पहला सीजन 1 जून 2024 को शुरू हुआ था और 4 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुआ। उस सीजन के विजेता थे Aly Goni और Rahul Vaidya। इस बार का यानी Laughter Chefs 2 का प्रीमियर 25 जनवरी 2025 को हुआ था, और इसमें कई बड़े नामों ने भाग लिया जैसे – Krushna Abhishek, Ankita Lokhande, Vicky Jain, Nia Sharma, Rubina Dilaik, Abhishek Kumar, Samarth Jurel और Sudesh Lehri।
हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने कुछ नया पकाया, खूब मस्ती की और अपनी बॉन्डिंग व एंटरटेनमेंट से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। इस सीजन ने न सिर्फ TRP में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करता रहा।

Elvish Yadav और Karan Kundrra की जोड़ी ने किया कमाल, Fans हुए दीवाने
Elvish Yadav और Karan Kundrra की केमिस्ट्री और कुकिंग के प्रति लगन ने उन्हें न केवल शो का Champion बनाया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह दिला दी। इन दोनों की जोड़ी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और फिनाले के बाद #ElvishKaranChampion ट्रेंड करने लगा।
Elvish ने यूट्यूब और सोशल मीडिया से शोहरत पाई है, जबकि Karan टेलीविजन के सुपरस्टार हैं। इस शो ने दोनों को एक नए अवतार में पेश किया, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल्स और कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया।
यही भी पड़े: Ekta Kapoor: ALTT ऐप पर बैन Ekta Kapoor का बड़ा स्टेटमेंट, बोलीं- “2021 में ही तोड़ लिया था नाता”
