दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान हुई भारी बारिश, Flood और Landslide से परेशान राज्यों को अब बड़ी राहत मिली है।
Flood और Landslide से प्रभावित छह राज्यों को केंद्र सरकार ने दी आर्थिक मदद
Flood, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान हुई भारी बारिश, Flood और Landslide से परेशान राज्यों को अब बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने Assam, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Kerala और Uttarakhand को कुल 1,066.80 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। यह राशि State Disaster Response Fund (SDRF) के तहत केंद्र की हिस्सेदारी के रूप में दी जा रही है।
केंद्र सरकार ने राज्यों को SDRF से अलग-अलग राशि जारी की, Uttarakhand और Assam को सबसे ज्यादा मदद
केंद्र सरकार ने Uttarakhand को 455.60 करोड़ रुपये और Assam को 375.60 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है। इसके अलावा, Manipur को 29.20 करोड़, Meghalaya को 30.40 करोड़, Mizoram को 22.80 करोड़ और Kerala को 153.20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह सभी राशि बाढ़ और भूस्खलन से हुई क्षति को देखते हुए दी गई है, ताकि राहत और पुनर्वास के काम में तेजी लाई जा सके।
अब तक 19 राज्यों को Flood राहत के लिए 8,000 करोड़ से ज्यादा की मदद दे चुकी है केंद्र सरकार
2025 में अब तक 19 States को केंद्र सरकार SDRF और NDRF के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता प्रदान कर चुकी है। SDRF से 14 राज्यों को 6,166 करोड़ रुपये और NDRF से 12 राज्यों को 1,988.91 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, State Disaster Mitigation Fund से 5 राज्यों को 726.20 करोड़ और National Disaster Mitigation Fund से 2 राज्यों को 17.55 करोड़ की सहायता दी गई है।

PM Modi और Amit Shah ने किया भरोसा – Flood में हर राज्य के साथ खड़ी है केंद्र सरकार
प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दोहराया है कि संकट की घड़ी में देश के सभी States के साथ मजबूती से खड़ा रहना सरकार की प्राथमिकता है। सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि NDRF की 104 टीमें, सेना और वायुसेना भी राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। गृहमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “Flood और Landslide से प्रभावित राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ की सहायता मंजूर की गई है।”
