Royal Enfield अपनी पहली Electric Bike Flying Flea C6 को 2026 की शुरुआत में Launch कर सकती है। यह बाइक कंपनी की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री का पहला कदम होगी
पहली Electric Bike: Flying Flea C6 से होगी शुरुआत
Royal Enfield अपनी पहली Electric Bike Flying Flea C6 को 2026 की शुरुआत में Launch कर सकती है। यह बाइक कंपनी की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री का पहला कदम होगी। Flying Flea C6 एक नॉस्टैल्जिक नाम है जो द्वितीय विश्व युद्ध की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इसके अलावा कंपनी एक Scrambler स्टाइल की Electric Bike और एक Battery-Operated Himalayan एडिशन पर भी काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि पारंपरिक पेट्रोल बाइक के साथ-साथ अब भविष्य की ई-बाइक्स में भी लीड किया जाए।

750cc Adventure Bike: ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए धमाका
Royal Enfield अब अपने एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर लेकर आ रही है। कंपनी एक नई 750cc Bike को लॉन्च करने की तैयारी में है जो Himalayan का पावरफुल वर्जन होगी। इसे R प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह एडवेंचर बाइक 2025-26 तक बाजार में आ सकती है। इस बाइक का उद्देश्य होगा ऑफ-रोडिंग और टूरिंग को नया आयाम देना।
यह भी पड़े: ‘Saiyaara’ ने Box Office पर मचाया धमाल: जानें इस सुपरहिट Film के नाम का खास मतलब
Guerilla Cafe Racer: क्लासिक और स्पोर्टी लुक का मेल
Royal Enfield अपने लोकप्रिय 450cc Guerilla मॉडल का एक नया वर्जन तैयार कर रही है – Guerilla Cafe Racer। यह बाइक एक स्पोर्टी और क्लासिक फील के साथ आएगी और इसे 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह Thruxton 400 को टक्कर देगी। इसकी डिजाइन में Café Racer एलिमेंट्स, लो हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल मिल सकता है जो युवा राइडर्स को खूब पसंद आएगा।
Bullet 650 Twin: लीजेंडरी बुलेट अब दमदार ट्विन इंजन के साथ
Royal Enfield अपने सबसे आइकॉनिक मॉडल बुलेट का एक और नया रूप – Bullet 650 Twin लाने की योजना बना रही है। 650cc सेगमेंट में यह Bike पहले ही चर्चा में है क्योंकि कंपनी ने इसका ट्रेडमार्क फाइल कर दिया है। इसका मतलब है कि इसकी Launchिंग अब ज्यादा दूर नहीं। यह क्लासिक 650 से थोड़ी किफायती हो सकती है और इसका टारगेट होगा उन ग्राहकों को लुभाना जो बुलेट की विरासत को ज्यादा पावर के साथ अनुभव करना चाहते हैं।
Existing Models में अपडेट: छोटी डिज़ाइन ट्वीक, पावर वही
हाल ही में Royal Enfield ने अपने कुछ मौजूदा मॉडल जैसे Meteor 350 और Bullet 350 में छोटे डिजाइन बदलाव किए हैं। हालांकि इनके इंजन या पावरट्रेन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, फिर भी इन बाइक्स को अब और अधिक मॉडर्न और आकर्षक रूप दिया गया है। कंपनी का फोकस अब ज्यादा से ज्यादा नए मॉडल्स की Launch पर है, लेकिन पुराने मॉडल्स को अपडेट रखना भी उसकी रणनीति का हिस्सा है।
यह भी पड़े: “मानवता की जीत के करीब”: डॉ. के.ए. पॉल को है निमिषा प्रिया की रिहाई की आशा
