Home धर्म वाल्मीकि समाज ने शोभा यात्रा निकाल मंदिर में स्थापित की भगवान वाल्मीकि...

वाल्मीकि समाज ने शोभा यात्रा निकाल मंदिर में स्थापित की भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति

0

मंदिर में स्थापित की भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति

वरुण जैन ब्यूरो रामपुर

स्वार. क्षेत्र के उपनगर मसवासी में वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसके बाद विधि विधान से भगवान वाल्मीकि की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया।

रविवार को क्षेत्र के उपनगर मसवासी में वाल्मीकि समाज के लोग चाऊपुरा स्थित श्याम वाटिका पर जमा हो गए। जिसके बाद समाज के लोगों नेभगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा में समाज के लोग डीजे की धुन नाचते हुए चले।

जिसके बाद मौहल्ला चाऊपुरा स्थित मंदिर पर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति को पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही ने किया। शोभा यात्रा में वाल्मीकि समाज से सोमपाल, दिनेश, विवेक, सुनील, करन, नितिन, बबलू, सहित भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहे।

BIGG BOSS OTT 2: एल्विस यादव के सपोर्ट में आए तेज प्रताप यादव

https://www.facebook.com/100095211355245/posts/pfbid02GjejMM4mjzdEtJafpwjPtf6H1bBLPLXnog6T5sypTGvx87PrrjT4DFyUpUPNQdysl/?app=fbl

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version