फिर लौट रही है हेरा फेरी की सुपरहिट तिकड़ी, IPL फाइनल से पहले आएगा पार्ट 3 का टीज़र
सुनील शेट्टी ने दी हेरा फेरी 3 टीज़र को लेकर बड़ी जानकारी
बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ का टीज़र IPL के फाइनल से पहले रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीज़र की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे दर्शकों के सामने लाया जाएगा।
अक्षय, परेश और सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल

हेरा फेरी की पहचान बन चुकी तिकड़ी – अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी – एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। तीनों कलाकार फिल्म के पहले दो भागों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को खूब हँसाया था। अब तीसरे पार्ट में भी वही तिकड़ी स्क्रीन पर कमाल दिखाने को तैयार है।
डायरेक्शन फिर संभालेंगे प्रियदर्शन
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन फिर से प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भाग का निर्देशन भी किया था। सुनील शेट्टी ने बताया कि सेट पर फिर से वही पुराना जोश और मस्ती देखने को मिल रही है। उन्होंने मजाक में कहा कि हमें सेट पर “मस्ती के लिए वॉर्निंग बोर्ड” लगाना चाहिए क्योंकि हम तीनों मिलकर खूब हंसी-मजाक करते हैं।
फैंस को टीज़र के साथ रिलीज डेट का भी इंतजार
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अब तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन टीज़र की खबर से फैंस काफी खुश हैं। हेरा फेरी पहली बार साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसका दूसरा पार्ट 2006 में आया था। अब 18 साल बाद तीसरा पार्ट आ रहा है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
