मुंबई। मशहूर अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक ताज़ा इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जोरदार हमला बोला है।
अपनी अपकमिंग फिल्म “कोस्टाओ” के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की रचनात्मक गिरावट (Creative Bankruptcy) और कॉपी कल्चर पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अब पूरी तरह से इनसिक्योर और क्रिएटिविटी से खाली हो चुका है।
लगातार दोहराए जा रहे हैं फॉर्मूले, दर्शक हो चुके हैं ऊब चुके
नवाज़ुद्दीन ने कहा कि इंडस्ट्री में एक ही टाइप के कंटेंट को बार-बार परोसा जाता है, जिससे दर्शक ऊब जाते हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा, “हमारी इंडस्ट्री में एक ही चीज़ 5 साल तक दोहराई जाती है। फिर लोग बोर होकर उसे छोड़ देते हैं।”
फिल्में ही नहीं, गाने और सीन भी हो रहे हैं चोरी
नवाज ने कहा कि बॉलीवुड की चोरी की आदत पुरानी है। “हमने साउथ से चुराया, हॉलीवुड से चुराया, यहां तक कि कल्ट फिल्मों के सीन तक चोरी किए। पहले लोग वीडियो दिखाते थे और कहते थे – हम ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं। और फिर वैसा ही बनाते थे।”

‘क्रिएटिवरप्ट्सी‘ का शिकार हो चुका है बॉलीवुड
उन्होंने इंडस्ट्री को क्रिएटिव दिवालिया (Creativeruptcy) करार देते हुए कहा, “शुरू से ही हमारी इंडस्ट्री चोर रही है। अब जब चोरी नॉर्मल हो गई है, तो इससे क्रिएटिविटी की क्या उम्मीद करें? अब तो सीक्वल पर सीक्वल बनाए जा रहे हैं, फॉर्मूला घिसा जा रहा है।”
निर्देशक और कलाकार भी छोड़ने लगे हैं इंडस्ट्री
नवाजुद्दीन ने बताया कि इस माहौल की वजह से अनुराग कश्यप जैसे टैलेंटेड फिल्ममेकर भी किनारा करने लगे हैं। “जब कंटेंट में विविधता नहीं होगी, तो एक जैसे ही एक्टर आएंगे और अच्छे कलाकार-निर्देशक इंडस्ट्री छोड़ने लगेंगे।”
‘कोस्टाओ’ में निभा रहे हैं गोवा के कस्टम ऑफिसर का रोल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म ‘कोस्टाओ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वह कोस्टाओ फर्नांडिज नाम के ईमानदार कस्टम अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है।
