**EDS: THIRD PARTY** In this image posted by @swatantrabjp via X on March 11, 2025, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses during the inauguration program of joint credit camp of Jhansi and Chitrakoot division under the Chief Minister Youth Entrepreneur Development Campaign (CM-Yuva), in Jhansi district. (@swatantrabjp via PTI Photo) (PTI03_11_2025_000243B)
पाक सेना का चेहरा बेनकाब, आतंकियों के जनाजे में शामिल होना शर्मनाक: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान को तीखी चेतावनी देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान की सेना की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने उजागर हो चुकी है। जिस देश की सेना आतंकियों के जनाजे में शामिल होती है, वो दुनिया में क्या सम्मान पायेगा? मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेनाओं ने आतंकियों और उनके सरपरस्तों को करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तान के आतंक का अंत नजदीक, अब खुद के वजूद के लिए लड़ रहा है
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान ने इतनी बड़ी हिमाकत कर दी है कि अब वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का मन बना लिया था। इसके बाद भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर सटीक कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह से हिल गया है और अब वैश्विक मंचों पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है।
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हाहाकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में बौखलाहट है। उन्होंने बताया कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी और राजनेता खुद शामिल हुए, जिससे साफ है कि पाकिस्तान सिर्फ आतंकियों को पनाह नहीं देता, बल्कि सीधे तौर पर आतंकवाद में शामिल भी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने पहले ही तय कर लिया है कि अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें सतर्क, सेना के साथ खड़ा हो देश
सीएम योगी ने देशवासियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और भारतीय सेनाओं का पूरा समर्थन करें। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी की जिम्मेदारी है कि वह सेना का मनोबल बढ़ाए और देश को कमजोर करने वाली हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत हर परिस्थिति में विजयी रहेगा।
महाराणा प्रताप की जयंती से मिली नई प्रेरणा, चौराहा होगा उनके नाम पर
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की वीरता को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा प्रताप ने मुगलों की विशाल सेना के सामने वीरता से मुकाबला किया था। इस मौके पर सीएम योगी ने महाराणा प्रताप के नाम पर चौराहे का नामकरण और सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय नेताओं को बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि 1998 में उन्होंने खुद इस स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव दिया था। अब यह चौराहा “महाराणा प्रताप सिंह चौराहा” के नाम से जाना जाएगा।
