ईशा अंबानी का मेट गाला लुक बना चर्चा का विषय, रॉयल नेकलेस पर टिकी लोगों की नजरें
मेट गाला 2025 में हर साल की तरह इस बार भी सितारों ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से रेड कार्पेट (इस बार ब्लू कार्पेट) पर चार चांद लगा दिए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा रिलायंस इंडस्ट्रीज की बेटी ईशा अंबानी के लुक ने। ईशा अपने शाही अंदाज़ में नजर आईं, और उनका खास नेकलेस इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके लुक को बेहद रॉयल और क्लासिक बताया।
ईशा ने जो हार पहना था, वह केवल सुंदर ही नहीं था, बल्कि उसके पीछे एक शाही इतिहास भी छिपा है। 136 कैरेट के इस डायमंड नेकलेस की कीमत करीब 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,250 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।
यह भी पड़े : Met Gala 2025: शाहरुख खान ने बताया क्यों किया डेब्यू, बोले- बच्चों की खुशी मेरे लिए सबसे ज़रूरी
नेकलेस का नवानगर के महाराजा से जुड़ा है खास रिश्ता
ईशा अंबानी के लुक में सबसे खास था उनका ईंट के आकार का विंटेज डायमंड नेकलेस। यह हार कार्टियर का मशहूर टूइसैंट नेकलेस है, जो असल में नवानगर के महाराज के लिए 1931 में डिज़ाइन किया गया था। फ्रांस के मशहूर ज्वैलर जैक्स कार्टियर ने इसे बनाया था। हालांकि ईशा ने जो नेकलेस पहना है, वह मूल हार नहीं है। असली हार समय के साथ डैमेज हो चुका है, इसलिए अब इसका री-डिजाइन किया गया वर्जन है।
यह हार कार्टियर के संग्रह का हिस्सा है और 2018 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘Ocean’s 8’ में भी यही हार दिखाया गया था। ईशा ने बताया कि यह हार उनकी मां नीता अंबानी के खास कलेक्शन का हिस्सा है।
![]()
ईशा का रॉयल लुक फैशन जगत में बना हॉट टॉपिक
ईशा अंबानी को मेट गाला के लिए फेमस फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। अनाइता ने ईशा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस तो कायल हो ही गए, साथ ही बॉलीवुड सितारे भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उनके लुक को “अवास्तविक” बताया।
फैंस ने भी कमेंट्स में कहा कि ईशा का यह लुक अब तक का सबसे शानदार रहा है। किसी ने लिखा, “उफ्फ! आइकॉनिक नवानगर नेकलेस”, तो किसी ने कहा, “लड़की ने असाइनमेंट पूरी तरह समझ लिया!”
मेट गाला में भारतीय फैशन की दमदार मौजूदगी
हर साल मेट गाला में दुनिया के सबसे बड़े डिजाइनर और फैशन आइकॉन हिस्सा लेते हैं। इस बार ईशा अंबानी के साथ शाहरुख खान का भी मेट गाला डेब्यू चर्चा में रहा। लेकिन ईशा का रॉयल अंदाज़ और ऐतिहासिक हार ने भारतीय संस्कृति और विरासत को ग्लोबल मंच पर फिर से रोशन किया।
ईशा का यह लुक यह दिखाता है कि फैशन सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और भावनाओं का मेल भी हो सकता है। उन्होंने अपने लुक से न केवल सभी का दिल जीता, बल्कि भारतीय विरासत को भी गर्व से दुनिया के सामने पेश किया।
