रितिका सिंह ने कहा 72 किलो तक पहुंचा वजन, चलना और डांस करना हो गया था मुश्किल
5 मई 2025, नई दिल्ली
एक्ट्रेस रितिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी साझा करते हुए बताया कि उनका वजन 72 किलो तक पहुंच गया था। साथ ही पुरानी घुटनों की चोटें फिर से उभर आई थीं, जिससे उन्हें चलने, किक मारने और डांस करने में भी काफी तकलीफ होने लगी थी।
आईने में खुद को देखकर लिया संकल्प – अब खुद को बदलना है
रितिका ने बताया कि जब उन्होंने खुद को आईने में देखा, तो उन्होंने अपने अंदर बदलाव लाने का फैसला किया। उन्होंने लिखा, “अब वक्त आ गया है खुद को पूरी तरह बदलने का।”
डाइट, वर्कआउट और स्ट्रक्चर्ड रूटीन से किया खुद को ट्रांसफॉर्म

अपनी फिटनेस जर्नी में रितिका ने डाइट में सुधार, नियमित वर्कआउट और डेली रूटीन में अनुशासन को अपनाया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों ने बड़ा असर डाला, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
मानसिक मजबूती ने दी सबसे ज्यादा ताकत
रितिका ने यह भी स्वीकार किया कि मानसिक रूप से यह सफर ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। लेकिन आत्मविश्वास और लगातार मेहनत ने उन्हें दुबारा फिटनेस की राह पर खड़ा कर दिया।
यह भी पड़े : उल्लू ऐप का ‘हाउस अरेस्ट’ शो बंद, साइबर सेल और महिला आयोग ने उठाए सख्त कदम“
मैं चाहती हूं मेरी कहानी दूसरों की भी मदद करे”
रितिका का मानना है कि उनकी यह कहानी दूसरों को भी प्रेरणा दे सकती है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ बेहतर दिखने के लिए नहीं है, बल्कि खुद को अंदर से बेहतर महसूस कराने की कोशिश है।”
फिल्म ‘वेट्टैयन’ में निभाया दमदार रोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो रितिका सिंह हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आईं। फिल्म में उन्होंने एएसपी रूपा किरण की भूमिका निभाई, जो सुपरस्टार की टीम का हिस्सा हैं।
यह भी पड़े : इंडस्ट्री की ज़रूरतें और बदलते ट्रेंड: MERI दिल्ली में नोकिया एक्सपर्ट ने छात्रों को दिए करियर टिप्स
