हैदराबाद के गच्चीबौली में फर्टिलिटी केयर को नई दिशा, इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया सेंटर
हैदराबाद।
तेजी से बदलते हेल्थकेयर परिदृश्य में फर्टिलिटी केयर को लेकर लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। इसी दिशा में एक नया कदम उठाते हुए इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने हैदराबाद के गच्चीबौली में अपने नवीनतम फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। यह सेंटर गच्चीबौली-मियापुर रोड पर स्थित फॉर्च्यून साइबर बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर बनाया गया है, जो अब क्षेत्र के दंपतियों के लिए उन्नत और वैज्ञानिक प्रजनन उपचार का नया केंद्र बनेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में तेलंगाना राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तारिक अंसारी और फोग्सी तेलंगाना की अध्यक्ष डॉ. शांता कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर इन्दिरा आईवीएफ के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति गणपति और डॉ. उदय किरण बंदारु भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए तारिक अंसारी ने कहा, “भले ही आज मेडिकल साइंस ने निःसंतानता के इलाज में बड़ी तरक्की की हो, लेकिन सामाजिक धारणाएं और जानकारी की कमी आज भी बड़ी बाधा हैं। हमें रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देना होगा, और यह सेंटर इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।”
डॉ. शांता कुमारी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि फर्टिलिटी उपचार की लागत आम लोगों के लिए एक चिंता का विषय रही है। “ऐसे में इन्दिरा आईवीएफ जैसे संस्थानों द्वारा विशेषज्ञता और किफायती इलाज को साथ लाकर नए क्षेत्रों में विस्तार करना एक सराहनीय पहल है,” उन्होंने कहा।
इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया के मुताबिक, “भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में रोगी-केंद्रित अप्रोच की मांग बढ़ रही है। हमारा गच्चीबौली सेंटर इसी सोच का हिस्सा है, जहां पारदर्शिता, तकनीक और सहयोग की भावना के साथ इलाज किया जाएगा।”
डॉ. तृप्ति गणपति ने बताया कि अब भी कई लोग समय पर विशेषज्ञों तक नहीं पहुंच पाते। “गच्चीबौली सेंटर का उद्देश्य इस फासले को कम करना है ताकि शहर के बीचोंबीच ही मरीजों को विश्वस्तरीय फर्टिलिटी केयर मिल सके,” उन्होंने कहा।
वहीं, डॉ. उदय किरण बंदारु ने फर्टिलिटी से जुड़ी सही जानकारी की जरूरत पर जोर दिया। “मरीजों को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर स्पष्ट जानकारी देकर सशक्त बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि लोग अपनी फर्टिलिटी हेल्थ को लेकर समझदारी से फैसले ले सकें,” उन्होंने जोड़ा।
160,000 से अधिक सफल आईवीएफ प्रेगनेंसीज़ का रिकॉर्ड रखने वाला इन्दिरा आईवीएफ अब गच्चीबौली सेंटर के ज़रिए फर्टिलिटी केयर को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। यह सेंटर न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि उन दंपतियों के लिए भी एक नई उम्मीद बनकर आया है जो पेरेंटहुड के अपने सपने को साकार करना चाहते हैं।
