फवाद खान का इंस्टाग्राम भारत में बैन, वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ से जुड़ी पोस्ट भी इंस्टा से हटाई
नई दिल्ली, 5 मई 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि उससे जुड़ा विवाद है। दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों के खिलाफ भारत में विरोध बढ़ गया है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने पाकिस्तान के सभी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया है। इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का नाम भी शामिल है, जो ‘अबीर गुलाल’ में वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले थे।
वाणी कपूर के इंस्टाग्राम से ‘अबीर गुलाल’ की पोस्ट अचानक हुईं गायब
फवाद खान का इंस्टाग्राम भारत में जैसे ही ब्लॉक किया गया, वैसे ही वाणी कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ी सारी पोस्ट भी अचानक गायब हो गईं। इसके बाद कई फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स को लगा कि शायद वाणी कपूर ने खुद ही खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। लेकिन बाद में साफ हुआ कि ऐसा नहीं है।
यह भी पड़े : रितिका सिंह की ‘फैट-टू-फिट’ जर्नी: घुटनों की चोट, बढ़ा वजन, लेकिन नहीं मानी हार
फवाद खान के अकाउंट ब्लॉक होने से कोलैब पोस्ट भी हटाए
असल में, वाणी कपूर ने फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट फवाद खान के साथ कोलैब पोस्ट के रूप में शेयर की थीं। जब फवाद का अकाउंट भारत में ब्लॉक हुआ, तो उनके द्वारा शेयर की गई कोलैब पोस्ट भी वाणी के अकाउंट से अपने आप हट गईं। यानी वाणी कपूर ने खुद से कोई पोस्ट डिलीट नहीं की, बल्कि तकनीकी कारणों से ये पोस्ट हट गईं।

‘अबीर गुलाल’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वाणी कपूर और फवाद खान की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली थी। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत के बाद हालात बदल गए। सरकार ने इस हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए न केवल फिल्म की भारत में रिलीज़ पर रोक लगा दी, बल्कि उससे जुड़ा सारा डिजिटल कंटेंट भी हटा दिया गया।
फिलहाल यह फिल्म विदेशों में रिलीज हो सकती है, लेकिन भारत में इसकी रिलीज़ पर पूरी तरह रोक लगी हुई है।
यह भी पड़े : परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत की भक्ति संध्या ने बिखेरा भक्ति रस
