प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सिवान में करीब 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
बिहार में 10,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सिवान में करीब 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नई वैशाली-देवरिया रेल लाइन और कई सड़क व रेल परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।
कुशीनगर से सिवान और फिर ओडिशा तक का व्यस्त कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह दिल्ली से रवाना होकर पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे, फिर हेलीकॉप्टर से बिहार के सिवान जिले पहुंचे। वहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे दोपहर में ओडिशा के लिए रवाना हो गए।
ओडिशा में 18,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
भुवनेश्वर पहुंचकर पीएम मोदी ओडिशा में 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती देंगी।

पहली बार बौद्ध जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
पीएम मोदी ओडिशा के बौद्ध जिले में पहली बार रेल सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा राजधानी क्षेत्र में 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देंगे। वह एक जनसभा में ओडिशा की प्रगति में केंद्र सरकार की भूमिका को भी बताएंगे।
