Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Trump को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर Trump वाकई परमाणु समझौते को लेकर गंभीर हैं,
Iran के विदेश मंत्री ने Trump को चेताया
Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Trump को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर Trump वाकई परमाणु समझौते को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें Iran के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। Araghchi ने कहा कि धमकियों से Iran का नेतृत्व डरने वाला नहीं है।
Israel पर तंज – ‘डैडी’ के पास भागे
Araghchi ने Israel पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब Iran की मिसाइलें चलीं, तो Israel अमेरिका के पास ‘डैडी’ के पास भाग गया। उन्होंने ट्वीट किया – “ईरानी जनता ने दुनिया को दिखा दिया कि जब हमारी मिसाइलें बरसीं, तो Israel को अमेरिका की शरण लेनी पड़ी।”
‘डैडी’ शब्द के इस्तेमाल ने नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, हाल ही में NATO सम्मेलन में Netherlands के प्रधानमंत्री ने Trump को ‘डैडी’ कह दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

Trump का दावा – “मैंने Khamenei की जान बख्शी”
हाल ही में एक पोस्ट में Trump ने चौंकाने वाला दावा किया कि उन्हें पता था Iran के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें जान से नहीं मारा। Trump ने लिखा, “मैंने Khamenei को मौत से बचाया, लेकिन इसके बदले Iran ने सिर्फ नफरत दिखाई।”
इस बयान से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। Iran ने इस पर कहा कि वह किसी भी दबाव में नहीं झुकेगा और अपनी सैन्य ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।
परमाणु बातचीत पर फिर खींचतान, युद्धविराम के बाद भी तनाव
Trump ने कहा कि वे Iran पर लगे कुछ प्रतिबंध हटाकर परमाणु बातचीत दोबारा शुरू करना चाहते थे, लेकिन Iran ने उनके प्रस्ताव को नकार दिया। दूसरी तरफ Iran का कहना है कि वह अब अमेरिका से किसी भी तरह की नई परमाणु वार्ता नहीं करेगा।
हाल ही में अमेरिका ने Iran के तीन परमाणु ठिकानों – Fordow, Isfahan और Natanz – पर हमला किया था। इसके बाद Iran और Israel के बीच मिसाइल हमले हुए और फिर संघर्षविराम लागू हुआ। इसके बावजूद तनाव कम नहीं हुआ है।
Trump ने आखिर में फिर चेताया – “अगर Iran वर्ल्ड ऑर्डर में शामिल नहीं होता, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”
