हिंदी कवि और वक्ता Kumar Vishwas हाल ही में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाबी फिल्म Sardar Ji 3 और उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Kumar Vishwas ने NDTV मंच से Diljit Dosanjh को दिया जवाब
हिंदी कवि और वक्ता Kumar Vishwas हाल ही में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने Diljit Dosanjh की पंजाबी फिल्म Sardar Ji 3 और उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक कलाकार को मोहब्बत का संदेश देना चाहिए, न कि देश और फौज का मजाक उड़ाने वालों से जुड़ना चाहिए।
“किसके बनाए गए हो तुम?” – Kumar Vishwas का तीखा सवाल
Kumar Vishwas ने दिल से बात करते हुए कहा, “मैं तो मोहब्बत की बात करता हूं और आप वहां नफरत फैलाने वालों के साथ खड़े हो जाते हो। ऐसे में अमन की बात करने का कोई मतलब नहीं।” उन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये जो अहंकार आ गया है न स्टार्स को, कि मैं कुछ भी कर लूंगा, ये गलत है। किसके बनाए गए हो तुम?”
“जो फौजी तिरंगे में लिपट कर आता है, उसका मजाक नहीं चलेगा”
Kumar Vishwas ने कहा कि जब हमारे देश के फौजी शहीद हो रहे हैं और तिरंगे में लिपट कर घर आ रहे हैं, तब किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ फिल्म बनाना या गाना गाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं जरूर गाऊंगा, गाने लिखूंगा, लेकिन ये भी बोलूंगा कि ये जंग बेकार नहीं है। हमें पता है कि शुरू कौन करता है और खत्म कौन करता है।”
फिल्म पर बवाल बढ़ा, सिने यूनियन ने Diljit Dosanjh से नाता तोड़ने की अपील की
Sardar Ji 3 के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है।
वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म निर्देशक Imtiaz Ali को पत्र लिखकर कहा है कि वे Diljit Dosanjh से दूरी बनाएं। उन्होंने लिखा, “इस तरह का जुड़ाव विरोधाभासी संदेश देता है। हम आपसे अपील करते हैं कि आप Diljit Dosanjh के साथ किसी भी भविष्य के सहयोग से पीछे हट जाएं।”
