13 जुलाई 2025 को दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ली मेरिडियन में काश्वी सिंह का 13वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया गया।
Le Meridien होटल में हुआ भव्य आयोजन, परिवार और हस्तियों का दिखा शानदार जमावड़ा
Anupam, Boman: 13 जुलाई 2025 को Delhi के प्रतिष्ठित होटल ली मेरिडियन में काश्वी सिंह का 13वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया गया। यह अवसर न सिर्फ पारिवारिक जश्न था बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगम बन गया। दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह और वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह की छोटी बेटी काश्वी का यह जन्मदिन एक यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसमें फिल्मी, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। आयोजन का माहौल आत्मीयता और उल्लास से भरपूर था, जहां सभी मेहमानों ने अपनी मौजूदगी से काश्वी के इस नए अध्याय को विशेष बना दिया।

Anupam Kher और Boman Irani ने समारोह की शोभा बढ़ाई, दीं दिल से शुभकामनाएं
इस खास मौके पर बॉलीवुड के दो सम्मानित अभिनेता Anupam Kher और Boman Irani की मौजूदगी ने जन्मदिन समारोह को और भी खास बना दिया। दोनों सितारों ने काश्वी सिंह को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ समय बिताया। उनकी उपस्थिति ने न सिर्फ बच्चों को उत्साहित किया, बल्कि सभी मेहमानों को एक स्टार-स्टडेड अनुभव भी दिया। Anupam Kher और Boman Irani की सादगी और आत्मीयता ने समारोह में चार चांद लगा दिए। वे न सिर्फ मेहमानों से घुल-मिल गए, बल्कि आयोजन को अपने स्नेह से और भी भावुक बना दिया।
यह भी पड़े: India: भारत निर्णायक सैन्य कार्रवाई से बेनकाब हुआ Pakistaan परमाणु झूठ, शहबाज शरीफ ने मानी हकीकत
काश्वी के दादा-दादी और पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा सम्मानजनक इतिहास
काश्वी सिंह का यह विशेष दिन और भी गौरवमयी इसलिए बना क्योंकि इस अवसर पर उनके दादा श्री जे.बी. सिंह और दादी श्रीमती चम्पा सिंह भी उपस्थित रहे। श्री जे.बी. सिंह खुफिया ब्यूरो (IB) के पूर्व संयुक्त निदेशक रह चुके हैं, जबकि श्रीमती चम्पा सिंह शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे भारत के पहले संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण मंत्री सत्य नारायण सिन्हा की भतीजी भी हैं। उनका जीवन समाजसेवा और प्रेरणा का प्रतीक रहा है, जिसकी झलक काश्वी के संस्कारों में भी दिखती है।
परिवार ने व्यक्त की भावनाएं, काश्वी को बताया भविष्य की उम्मीद
समारोह में माता-पिता पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह ने अपनी बेटी के लिए भावुक शब्दों में आभार और गर्व प्रकट किया। पारुल सिंह ने कहा, “यह दिन हमारी बेटी के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज उसे जिनका स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं।” वहीं राकेश कुमार सिंह ने कहा, “काश्वी एक जिज्ञासु, आत्मविश्वासी और संवेदनशील बच्ची है, और आज अपने मार्गदर्शकों व मित्रों के साथ उसे जो अनुभव मिला, वह उसकी जिंदगी में हमेशा यादगार रहेगा।”
उनकी बातों से स्पष्ट था कि यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक उत्सव था – एक ऐसे भविष्य की ओर एक कदम, जो उज्ज्वल संभावनाओं से भरा है।
