गैंगस्टर ड्रामा में चमके राजकुमार राव, ‘Malik’ में दिखा धुआंधार अभिनय
राजकुमार राव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे कंटेंट और परफॉर्मेंस दोनों के बादशाह हैं। उनकी नई फिल्म Malik में उनका गैंगस्टर अवतार दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है। इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म पावर, लालच, वफादारी और धोखे की एक तूफानी कहानी बुनती है। Malik में राजकुमार राव ने जिस इंटेंसिटी और रॉ एंगल से अपने किरदार को निभाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म में उनकी संवाद अदायगी और बॉडी लैंग्वेज ने दर्शकों को बांधकर रखा है, वहीं मानुषी छिल्लर का अभिनय भी सशक्त नजर आया है।
पहले दिन धीमी, दूसरे दिन जबरदस्त रफ्तार में Malik का Box Office Collection
Box Office Collection के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि Malik ने शुक्रवार को लगभग ₹3.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने जोरदार पलटवार किया और सैकनिल्क के अनुसार, लगभग ₹5.25 करोड़ का Box Office Collection किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹9 करोड़ तक पहुंच गया है, जो वीकेंड के लिए एक शानदार संकेत है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड रविवार को भी जारी रहा, तो फिल्म आसानी से ₹15 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। यह Box Office पर राजकुमार राव की एक और बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है।
यह भी पड़े: India: भारत निर्णायक सैन्य कार्रवाई से बेनकाब हुआ Pakistaan परमाणु झूठ, शहबाज शरीफ ने मानी हकीकत
कहानी में दम, निर्देशन में पकड़, Malik ने रचा मनोरंजन और गहराई का संतुलन
Malik की कहानी सिर्फ एक गैंगस्टर की यात्रा नहीं है, बल्कि यह सत्ता की भूख, रिश्तों की कीमत और आत्मा के संघर्ष की दास्तां है। पुलकित के निर्देशन में फिल्म ने न सिर्फ एक्शन बल्कि इमोशनल लेयर को भी शानदार तरीके से पेश किया है। कुमार तौरानी और जय शेखरमानी के प्रोडक्शन के तहत बनी यह फिल्म टेक्निकली भी मजबूत है। कैमरा वर्क, बैकग्राउंड स्कोर और एडिटिंग ने Malik को एक सिनेमाई अनुभव में तब्दील कर दिया है। साथ ही फिल्म में प्रयुक्त इलाहाबाद के लोकल रंग ने कहानी को और भी रियलिस्टिक बनाया है।

Malik ने पछाड़ा Aankhon Ki Gustakhiyan को, साबित की राजकुमार की स्टार पावर
Malik ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘Aankhon Ki Gustakhiyan’ को Box Office Collection के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ने पहले दिन केवल ₹32 लाख की कमाई की थी, जबकि Malik उसी दिन ₹3.75 करोड़ पर पहुंची। यह तुलना यह दर्शाती है कि कंटेंट और परफॉर्मेंस की दम पर फिल्में Box Office पर टिकती हैं, सिर्फ स्टार किड होना अब दर्शकों को थिएटर तक नहीं ला सकता। राजकुमार राव ने अपनी अभिनय प्रतिभा और मेहनत से फिर साबित किया है कि असली स्टार वही होता है जो हर किरदार को जीवंत कर दे।
