देश की सबसे बड़ी हाउसवेयर प्रदर्शनी Indian Houseware Show 2025 का उद्घाटन 12 जुलाई को Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta द्वारा किया गया।
Pragati Maidan में हुआ भव्य उद्घाटन, 130 से अधिक प्रदर्शकों ने दिखाई ताकत
देश की सबसे बड़ी हाउसवेयर प्रदर्शनी Indian Houseware Show 2025 का उद्घाटन 12 जुलाई को Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta द्वारा किया गया। यह तीन दिवसीय B2B शो 14 जुलाई तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान के हॉल नंबर 8 से 11 में आयोजित हो रहा है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का परिभ्रमण करते हुए भागीदार कंपनियों के नवोन्मेषी और अत्याधुनिक उत्पादों की सराहना की। आयोजन का नेतृत्व स्टील मार्केट इन्फो के प्रधान संपादक आर. एल. चौधरी कर रहे हैं, जो इस शो को 2010 से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष 130 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, लगभग 10,000 आयातकों और व्यापारियों के भाग लेने की उम्मीद जताई गई है।
यह भी पड़े: India: भारत निर्णायक सैन्य कार्रवाई से बेनकाब हुआ Pakistaan परमाणु झूठ, शहबाज शरीफ ने मानी हकीकत
मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने स्टील इंडस्ट्री को बताया आत्मनिर्भर भारत की रीढ़
Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत की स्टील इंडस्ट्री को देश की आर्थिक ताकत बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय स्टील उत्पाद न केवल घरेलू बाजार में लोकप्रिय हैं, बल्कि वे वैश्विक स्तर पर भी चीन जैसे देशों को चुनौती दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘ODOP’ जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को समर्थन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारत की विनिर्माण क्षमता और नवाचार को वैश्विक मंच पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने स्टील मार्केट इन्फो और आर. एल. चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि Indian Houseware Show न केवल व्यापारिक अवसरों का मंच है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम भी है।

हाउसवेयर उत्पादों में महिलाओं की समझ को बताया अमूल्य, उद्योग के लिए सरकार का वादा
मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि एक महिला होने के नाते वे हाउसवेयर और बर्तनों की उपयोगिता को गहराई से समझती हैं। उन्होंने इस उद्योग को घरेलू जीवन की जरूरतों से जोड़ते हुए इसे भारतीय परिवारों और अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे न केवल Delhi, बल्कि पूरे भारत के स्टील और हाउसवेयर उद्योग के लिए हरसंभव सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि यह शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था” बनाने के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस शो की सराहना करते हुए उन्होंने इसे न केवल व्यापारिक बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच बताया।
Indian Houseware Show बना वैश्विक मंच, स्टील मार्केट इन्फो की पत्रिका बनी ब्रिज टू ग्लोबल मार्केट
Indian Houseware Show के आयोजक और स्टील मार्केट इन्फो के प्रधान संपादक आर. एल. चौधरी ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी भारत की पहली और सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील हाउसवेयर प्रदर्शनी है। इसमें जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड जैसे प्रमुख सहयोगी हैं, जबकि मिल्टन, प्रेस्टीज, अंबिका, सिग्नेरवेयर, टीटीके, और सौरभ जैसे नामी ब्रांड्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साथ ही MSME मंत्रालय की PMSSY योजना के अंतर्गत सरकार की सब्सिडी और विभिन्न ट्रेड एसोसिएशनों के सहयोग से यह आयोजन और भी प्रभावशाली बना है।
उन्होंने बताया कि Indian Houseware Show अब तक भारत के 66 शहरों और 8 विदेशी देशों से हजारों प्रतिभागियों को जोड़ चुका है। वहीं, उनकी त्रैमासिक पत्रिका “स्टील मार्केट इन्फो” भारत के 1073 शहरों और 150 देशों में पढ़ी जाती है। इसका अंतरराष्ट्रीय संस्करण 10 बड़े ट्रेड फेयर्स में वितरित किया जाता है, जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलती है।
