यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Railway ने अब देशभर की सभी ट्रेनों के कोच और इंजनों में High-Tech CCTV कैमरे लगाने की बड़ी घोषणा की है।
सभी कोच और इंजन होंगे निगरानी के दायरे में, Railway ने शुरू की देशव्यापी योजना
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Railway ने अब देशभर की सभी ट्रेनों के कोच और इंजनों में High-Tech CCTV कैमरे लगाने की बड़ी घोषणा की है। यह कदम उत्तरी रेलवे में सफल परीक्षणों के बाद लिया गया है और इसे अब पूरे भारत में लागू किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। सुरक्षा के साथ-साथ यह पहल रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण लाने में भी बेहद कारगर साबित होगी।
हर कोच और इंजन में लगेगा सुरक्षा का डिजिटल कवच, मिलेगा रीयल-टाइम डेटा
Railway द्वारा साझा की गई योजना के अनुसार, प्रत्येक कोच में चार High-Tech CCTV कैमरे लगाए जाएंगे – दो-दो दोनों दरवाज़ों के पास। इसी तरह, प्रत्येक इंजन में कुल छह कैमरे लगाए जाएंगे: एक-एक कैमरा आगे और पीछे, दोनों साइड, और दो डोम कैमरे इंजन की फ्रंट और रियर कैब में। साथ ही, दो डेस्क माउंटेड माइक्रोफोन भी लगाए जाएंगे जिससे साउंड मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इस विस्तृत निगरानी नेटवर्क के जरिए रेलवे हर क्षण निगरानी में रख पाएगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पहचान की जा सकेगी।
यह भी पड़े: India: भारत निर्णायक सैन्य कार्रवाई से बेनकाब हुआ Pakistaan परमाणु झूठ, शहबाज शरीफ ने मानी हकीकत
नई तकनीक और AI की मदद से मिलेगी स्मार्ट सुरक्षा, IndiaAI मिशन से होगा लिंक
High-Tech CCTV कैमरे न सिर्फ उच्च गुणवत्ता के होंगे, बल्कि ये STQC प्रमाणित भी होंगे जो उन्हें तेज रफ्तार ट्रेनों (100 किमी/घंटा से ऊपर) में भी बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम बनाते हैं। ये कैमरे कम रोशनी में भी प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। Railway अब इन कैमरों से मिलने वाले डेटा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से एनालाइज़ करने की तैयारी कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने निर्देश दिया है कि इस पूरी निगरानी प्रणाली को IndiaAI मिशन से जोड़ा जाए, जिससे संभावित खतरों की पहचान पहले ही हो सके और तत्काल कार्रवाई की जा सके। इससे यात्रियों को सुरक्षा का एक नया स्तर प्राप्त होगा।

Railway का लक्ष्य सिर्फ निगरानी नहीं, भरोसे और सुविधा से भी जुड़ा है मिशन
Railway मंत्रालय का स्पष्ट कहना है कि यह योजना केवल सुरक्षा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को एक आधुनिक, स्मार्ट और भरोसेमंद यात्रा अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है। High-Tech CCTV कैमरे जहां अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, वहीं वे यात्रियों के मन में सुरक्षा की भावना को भी मज़बूत करेंगे। मंत्रालय का मानना है कि यह पहल न केवल ट्रेनों में महिला यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी, बल्कि रेलवे में भरोसे और पारदर्शिता भी बढ़ाएगी।
