Vastu शास्त्र में बताया गया है कि किसी और की इस्तेमाल की हुई अंगूठी पहनना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
दूसरों की अंगूठी पहनने से बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

Vastu शास्त्र में बताया गया है कि किसी और की इस्तेमाल की हुई अंगूठी पहनना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यह केवल एक गहना नहीं होता, बल्कि इसमें उस व्यक्ति की ऊर्जा भी समाहित होती है जिसने उसे पहना है। जब आप किसी और की अंगूठी पहनते हैं, तो आप उसकी ऊर्जा को भी अपने जीवन में प्रवेश करने देते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपकी मेहनत से जुटाई गई जमा पूंजी भी धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। Vastu के अनुसार, किसी की अंगूठी मांगकर पहनना आपके भाग्य को कमजोर बना सकता है और जीवन में स्थिरता खत्म हो सकती है।
यह भी पड़े: Actor : 60 की उम्र पार कर चुके ये अभिनेता आज भी हैं fit और active, फिल्मों में कायम है धमाकेदार मौजूदगी

इस्तेमाल किया हुआ रुमाल ला सकता है रिश्तों में तनाव
रुमाल को भले ही एक सामान्य वस्तु माना जाए, लेकिन Vastu में इसका भी विशेष महत्व है। किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल उपयोग में लाना स्वास्थ्य और संबंधों दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। यह न केवल बीमारियों को आमंत्रित करता है, बल्कि रिश्तों में भी दरार डाल सकता है। विशेषकर वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में इसका प्रभाव अधिक देखा गया है। Vastu शास्त्र के अनुसार, दूसरे का रुमाल प्रयोग करने से वैवाहिक जीवन में मतभेद, झगड़े और रिश्तों में दूरी आ सकती है। यह एक छोटी सी गलती आपके व्यक्तिगत जीवन को अस्थिर कर सकती है।

किसी की घड़ी पहनने से अटक सकते हैं काम
कई बार लोग स्टाइल या मजबूरी में किसी और की घड़ी पहन लेते हैं, लेकिन Vastu शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। घड़ी सिर्फ समय बताने का यंत्र नहीं है, यह आपकी लाइफ की दिशा और गति से भी जुड़ी होती है। जब आप किसी और की घड़ी पहनते हैं, तो आप उनकी जीवन यात्रा और ऊर्जा से जुड़ जाते हैं। इसका असर आपके करियर और प्रोफेशनल लाइफ पर सीधा पड़ सकता है। Vastu के अनुसार, इससे आपके पहले से तय काम भी अटक सकते हैं, योजनाएं फेल हो सकती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। इसलिए किसी की घड़ी पहनने से बचना चाहिए।

दूसरों की कलम से लिखना रोक सकता है सफलता का रास्ता
कलम यानी पेन का महत्व केवल एक लेखन उपकरण के रूप में नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, अभिव्यक्ति और सफलता से जुड़ा प्रतीक भी है। Vastu शास्त्र में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी दूसरे की कलम का इस्तेमाल खासकर परीक्षा, नौकरी के आवेदन, या किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर के समय नहीं करना चाहिए। इससे मां सरस्वती का आशीर्वाद दूर हो सकता है और आपका काम बनने की जगह बिगड़ सकता है। Vastu के अनुसार, दूसरों की कलम से लिखना आपकी सोच, ऊर्जा और दिशा को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपके प्रयास असफल हो सकते हैं।
यह भी पड़े: आयशर-एएसडीसी ट्रेनिंग सत्र ने मैरी सैट में छात्रों को दिए उद्योग से जुड़ने के नए अवसर
