Bollywood के स्टाइलिश और चार्मिंग एक्टर्स में गिने जाने वाले actor Jackie Shroff अब 68 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल और शानदार फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
Jackie Shroff की फिटनेस और एक्टिंग स्टाइल से नहीं लगता उम्र का अंदाजा

Bollywood के स्टाइलिश और चार्मिंग एक्टर्स में गिने जाने वाले actor Jackie Shroff अब 68 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकीactive लाइफस्टाइल और शानदार फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। Jackie अपने दमदार किरदारों और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार के साथ Housefull 5 में नजर आए थे, जहां उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आने वाले समय में Jackie Kartik Aaryan की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका यह अंदाज़ युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा बना हुआ है।
यह भी पड़े: Heart Attack Hidden Signs: हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं 9 संकेत
संजय दत्त की दमदार परफॉर्मेंस से आज भी थर्राते हैं विलेन के किरदार

65 साल की उम्र में भी Sanjay Dutt का जलवा बॉलीवुड में कम नहीं हुआ है। यह दिग्गज अभिनेता आज भी अपने दमदार व्यक्तित्व और शानदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित करते हैं। KGF: Chapter 2 में विलेन की भूमिका में उनका जबरदस्त अवतार देखने को मिला, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। संजय आखिरी बार फिल्म द भूतनी में नजर आए थे। वह जल्द ही Baaghi 4 में Tiger Shroff के साथ और KD: The Devil में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। संजय की एक्टिव लाइफस्टाइल और फिटनेस उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के बीच भी प्रासंगिक बनाए रखती है।

सुनील शेट्टी की फिटनेस और अनुशासन आज भी युवाओं के लिए मिसाल
63 वर्षीय अभिनेता Suniel Shetty हमेशा से अपनी फिट बॉडी और अनुशासित जीवनशैली के लिए पहचाने जाते रहे हैं। उनकी एक्टिव दिनचर्या और स्वस्थ जीवन शैली उन्हें उम्र से कहीं ज्यादा ऊर्जावान बनाती है। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज़ Dharavi Bank में एक डॉन की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा Kesari Veer में भी वह अहम भूमिका निभा चुके हैं। Suniel कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और आने वाले महीनों में वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करेंगे। उनकी उम्र सिर्फ एक संख्या भर लगती है, जो उनके आत्मविश्वास और मेहनत के आगे मायने नहीं रखती।

अनुपम खेर और चंकी पांडे भी 60 पार कर दिखा रहे एक्टिंग का कमाल
Bollywood के दो और सीनियर अभिनेता – Chunky Pandey और Anupam Kher – भी अपनी उम्र को मात देकर आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव बने हुए हैं। 62 वर्षीय Chunky Pandey अपनी कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी से हर बार दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। हाल ही में Housefull 5 में उनका फनी अंदाज़ एक बार फिर हिट रहा।
वहीं 70 वर्षीय Anupam Kher आज भी अपने मजबूत किरदारों और बेहतरीन स्क्रिप्ट सिलेक्शन से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म Tanvi The Great का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। साथ ही वे The Bengal Files में भी दिखाई देंगे। Anupam न केवल एक्टिंग बल्कि निर्देशन और सामाजिक कार्यों में भी एक्टिव हैं, जो उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व बनाता है।
यह भी पड़े: आयशर-एएसडीसी ट्रेनिंग सत्र ने मैरी सैट में छात्रों को दिए उद्योग से जुड़ने के नए अवसर
