Battel Of Galwan को लेकर सुपरस्टार Salman Khan के फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। ‘Sikandar (2025)’ के बाद यह उनकी अगली मेगा वॉर फिल्म है
Salman Khan की अगली बिग बजट War Drama फिल्म Battel Of Galwan को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
Battel Of Galwan को लेकर सुपरस्टार Salman Khan के फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। ‘Sikandar (2025)’ के बाद यह उनकी अगली मेगा वॉर फिल्म है, जिसे लेकर हर दिन एक्साइटमेंट और बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म के पहले लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई और Salman के दमदार अवतार को काफी सराहना मिली। यह फिल्म भारत-चीन सीमा विवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रियलिस्टिक वॉर ड्रामा है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। Salman Khan ने खुद इस फिल्म को अपनी अब तक की सबसे ज्यादा फिजिकली डिमांडिंग फिल्मों में से एक बताया है।
Salman Khan ने PTI से बातचीत में बताई Battel Of Galwan की Release Date
लंबे समय से Salman Khan के फैन्स यह जानना चाह रहे थे कि Battel Of Galwan आखिर कब रिलीज होगी। कई अटकलों के बाद, खुद Salman ने PTI को दिए इंटरव्यू में फिल्म की Release Date का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि Salman की फिल्में आमतौर पर Eid पर रिलीज होती हैं, लेकिन Battel Of Galwan को मेकर्स ने जनवरी में रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म नए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है।

Salman Khan ने बताया कैसे हो रही है फिजिकली डिमांडिंग शूटिंग
Battel Of Galwan को लेकर Salman Khan ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बहुत ज्यादा फिजिकली डिमांडिंग है। उन्होंने कहा, “इस फिल्म के लिए मुझे रोज दौड़ना पड़ रहा है, किकिंग करनी पड़ रही है, पंचिंग करनी पड़ रही है। पहले एक फिल्म की तैयारी में एक-दो हफ्ते लगते थे, लेकिन अब काफी समय देना पड़ रहा है।” सलमान इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें लद्दाख के बर्फीले इलाकों में शूटिंग करनी पड़ रही है, जो बेहद कठिन है। वे हर दिन खुद को इस रोल के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार कर रहे हैं।
High Altitude और Ice Water Scenes ने बना दिया Battel Of Galwan को सबसे मुश्किल फिल्म
Salman Khan ने खुलासा किया कि Battel Of Galwan उनकी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में लद्दाख के हाई एल्टीट्यूड एरिया में शूटिंग हो रही है, जहां सांस लेना तक मुश्किल होता है। इसके अलावा मुझे ठंडे पानी में भी शूट करना है, जिसमें लगभग 7-8 दिन लगेंगे।” उन्होंने बताया कि इस फिल्म को साइन करते समय उन्हें लगा कि यह एक अमेजिंग प्रोजेक्ट है, लेकिन अब उन्हें एहसास हो रहा है कि यह कितनी कठिन है। फिल्म की रियलिस्टिक टोन और लोकेशन ने इसकी चुनौती को और भी बढ़ा दिया है।
यह भी पड़े: ‘Cheers!’ बोले चूहे और गटक ली लाखों की 802 बोतल अंग्रेजी शराब
