‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ शो में Jethalal का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने अपने लेटेस्ट Fat to Fit ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है।
Taarak Mehta का जेठालाल बना सभी के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन
‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ शो में Jethalal का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने अपने लेटेस्ट Fat to Fit ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे इस पॉपुलर एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 45 दिन में बिना जिम और बिना एक्सरसाइज के 16 किलो वजन घटाया है। सोशल मीडिया पर और शो के फैन्स के बीच उनकी यह ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी तेजी से वायरल हो रही है। इस बदलाव ने न केवल उनके फिजिकल अपीयरेंस को बदला है, बल्कि उन्हें लाखों लोगों के लिए फिटनेस आइकन भी बना दिया है।

Jethalal लंबे समय से शो से थे गायब, अब Fit लुक में कर रहे वापसी
पिछले कुछ समय से Taarak Mehta के दर्शक लगातार सवाल कर रहे थे कि आखिर Jethalal कहां हैं और वो शो में नजर क्यों नहीं आ रहे। मेकर्स ने हाल ही में बताया कि दिलीप जोशी शो नहीं छोड़ रहे हैं और बहुत जल्द उनकी धमाकेदार वापसी होगी। इसी बीच जब उनकी नई तस्वीरें सामने आईं, तो हर कोई हैरान रह गया। पहले जहां वो हमेशा चबी लुक में नजर आते थे, वहीं अब उनका Fat to Fit ट्रांसफॉर्मेशन सभी को चौंका रहा है। यह वेट लॉस उन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग, जिम या स्ट्रिक्ट डाइट के किया है।
दिलीप जोशी ने बताई अपनी Fat to Fit जर्नी की असली कहानी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अपनी Fat to Fit वेट लॉस जर्नी की पूरी डिटेल साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने न तो जिम जॉइन किया, न ही कोई कड़ी एक्सरसाइज की, बल्कि सिर्फ वॉकिंग और जॉगिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। दिलीप ने कहा, “मैं रोजाना शूटिंग के बाद स्विमिंग क्लब जाता था, वहां कपड़े बदलकर Marine Drive पार करके ओबेरॉय होटल तक जॉगिंग करता और फिर वापसी करता। इस पूरे प्रोसेस में करीब 45 मिनट लगते थे।” यही एक सिंपल और डिसिप्लिन्ड रूटीन उन्होंने लगातार 45 दिन तक फॉलो किया, जिससे उन्होंने 16 किलो वजन कम कर लिया।
बिना डाइटिंग और जिम के भी हो सकते हैं Fat to Fit, दिलीप जोशी ने कर दिखाया
जहां अधिकतर सेलेब्स वजन घटाने के लिए महंगी ट्रेनिंग और टाइट डाइट प्लान पर निर्भर रहते हैं, वहीं दिलीप जोशी का तरीका बिलकुल अलग और नेचुरल रहा। न उन्होंने किसी न्यूट्रिशनिस्ट की मदद ली, न ही हाई-प्रोटीन डाइट या सप्लीमेंट्स का सहारा लिया। उन्होंने केवल वॉक और रनिंग को अपनी डेली आदत बनाया और उसके परिणाम आज सबके सामने हैं। उनकी Fat to Fit जर्नी इस बात का उदाहरण है कि अगर नियमितता और अनुशासन हो, तो फिटनेस हासिल करना मुश्किल नहीं है।
यह भी पड़े: ‘Cheers!’ बोले चूहे और गटक ली लाखों की 802 बोतल अंग्रेजी शराब
