प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से अमृत भारत ट्रेनें (Amrit Bharat Trains) की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य को लगभग 7,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
PM मोदी मोतिहारी से करेंगे 4 नई Amrit Bharat Trains का उद्घाटन, Delhi-Lucknow की यात्रा होगी आसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से अमृत भारत ट्रेनें (Amrit Bharat Trains) की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य को लगभग 7,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। नई Amrit Bharat Trains चार प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी: पटना-नई दिल्ली, मोतिहारी-आनंद विहार, दरभंगा-लखनऊ और भागलपुर-लखनऊ। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के यात्रियों को एक नई सुविधा और तेज़, आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा। ये ट्रेनें रेलयात्रियों के लिए सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

Patna से New Delhi तक चलेगी नई Amrit Bharat Express, जानिए पूरा Timetable और Route
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का नंबर 03261 होगा। यह ट्रेन दोपहर 11:45 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।
- आरा: 13:15 बजे
- बक्सर: 14:10 बजे
- डीडीयू: 15:40 बजे
- सूबेदारगंज: 18:15 बजे
- गोविंदपुरी: 20:50 बजे
- गाजियाबाद: 02:40 बजे
इस टाइमटेबल (Timetable) के अनुसार, यात्रियों को तेज़ और समयबद्ध सेवा प्राप्त होगी। यह ट्रेन न केवल राजधानी तक यात्रा आसान करेगी, बल्कि Patna से Delhi के यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनेगी।
Bhagalpur से Gomtinagar (Lucknow) तक चलेगी Weekly Amrit Bharat Express, देखें Route और Timetable
भागलपुर से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के लिए शुरू की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस (13435/13436) एक साप्ताहिक ट्रेन होगी। Bhagalpur से यह ट्रेन सुबह 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे Lucknow Gomtinagar स्टेशन पर पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज और समय:
- सुल्तानगंज: 12:20 बजे
- जमालपुर: 13:00 बजे
- किऊल: 14:30 बजे
- नवादा: 16:15 बजे
- गया: 18:35 बजे
- डीडीयू: 22:10 बजे
- वाराणसी: 23:55 बजे
- अयोध्या कैंट: 04:30 बजे
इस विस्तृत टाइमटेबल (Timetable) से Bhagalpur और Lucknow के बीच यात्रियों को सीधी, सुविधाजनक और सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन बिहार के कई आंतरिक जिलों को उत्तर प्रदेश की राजधानी से जोड़ती है।
यही भी पड़े: “Murderbaad”: एक थ्रिलर जो रहस्य और रोमांच से भरपूर है
Darbhanga से Gomtinagar (Lucknow) और Motihari से Anand Vihar तक नई ट्रेनें, जानिए Route और Arrival Time
दरभंगा से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 11:45 बजे Darbhanga से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 04:05 बजे Lucknow Gomtinagar पहुंचेगी। ट्रेन कमतौल, जनकपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी।
इसी तरह, Motihari से Anand Vihar (दिल्ली) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस (05599) चलाई जाएगी, जो सुबह 11:45 बजे Bapudham Motihari से रवाना होकर सगौली, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली आदि स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे Anand Vihar पहुंचेगी।
इन दोनों ट्रेनों का Timetable और स्टॉपेज इस बात का संकेत है कि Darbhanga और Motihari जैसे शहरों को अब Delhi-Lucknow जैसी प्रमुख गंतव्यों से सीधे और बेहतर ढंग से जोड़ा जा रहा है।
यही भी पड़े: अजीत अंजुम पर एफआईआर से पत्रकार जगत में रोष, प्रेस संगठनों ने कहा – लोकतंत्र पर हमला
