रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के तहत ADKMAKERS ने महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को दी प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और मार्केट लिंकिंग की सुविधा
देहरादून, 8 नवंबर 2025
हरियाणा स्थित सामाजिक उद्यम ADKMAKERS PRIVATE LIMITED, अपने विज़न “आधुनिक, समृद्ध और कुशल भारत” के साथ उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तन की मिसाल बन गया है। कंपनी ने राज्य के विभिन्न ज़िलों में कार्य करते हुए 500 से अधिक ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के अंतर्गत ADKMAKERS ने क्लस्टर लेवल फेडरेशनों (CLFs), सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशनों (FPOs) के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन (Marketing) को मजबूत किया है। कंपनी ने उत्पादकों को प्रत्यक्ष बाज़ार से जोड़ते हुए उनके लिए स्थायी आमदनी के अवसर बनाए हैं।
इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भरता मिली है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी प्राप्त हुई है। कंपनी ने प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से ग्रामीण इकाइयों को आधुनिक तकनीक और व्यापारिक ज्ञान से सशक्त किया है।
ADKMAKERS को इस मिशन में IRMA ISEED Foundation (इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद) — जिसे अब त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है — का सहयोग प्राप्त है। यह संस्था सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। इस साझेदारी ने ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को नई मजबूती प्रदान की है।
कंपनी के सीईओ श्री राहुल ढिंगरा ने कहा,
“हमारा लक्ष्य है कि छोटे उत्पादकों, महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को कौशल, संसाधन और बाज़ार तक पहुंच उपलब्ध कराई जाए। उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाएं हैं, और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक बाज़ार से जोड़कर हम स्थायी आजीविका के रास्ते बना रहे हैं।”
ADKMAKERS के सतत प्रयासों से अब तक 500 से अधिक ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिला है। कंपनी ने स्थानीय ब्रांड्स को पहचान दिलाने, उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और ग्रामीण उद्योगों को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।
यह पहल न केवल उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
