ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी की भविष्यवाणी फिर हुई सच, मई में कोविड मामलों में तेजी की पहले ही दी थी चेतावनी
कोविड की नई लहर पर डॉ. वाजपेयी की भविष्यवाणी साबित हुई सच, सरकार को पहले ही दी थी चेतावनी
जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी द्वारा की गई एक अहम भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है। उन्होंने 4 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को एक ईमेल भेजकर साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि 1 से 19 मई के बीच देश में कोविड-19 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी हो सकती है। अब मई महीने में जिस तरह से देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं, वह उनकी भविष्यवाणी को सही ठहराता है।
डॉ. वाजपेयी ने अपने विश्लेषण में प्राकृतिक बदलावों और पर्यावरणीय संकेतों के आधार पर यह अंदेशा जताया था कि देश में संक्रमण की एक नई लहर आ सकती है, जो कोरोना जैसी ही खतरनाक हो सकती है। उन्होंने लिखा था, “1 मई से महामारीजनित संक्रमण बहुत तेज़ी से बढ़ेगा और यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।”
उन्होंने अपने ईमेल में यह भी बताया था कि 17 सितंबर 2024 से ही कुछ ऐसे संकेत मिलने लगे थे, जो एक बड़े स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सरकार से अपील की थी कि समय रहते सतर्कता बरतें और जरूरी कदम उठाएं।
यह पहला मौका नहीं है जब डॉ. वाजपेयी की भविष्यवाणी सही साबित हुई हो। इससे पहले 2019-20 में जब कोरोना महामारी फैली थी, तब भी उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजकर इसकी आशंका जताई थी, जो बाद में पूरी तरह सच साबित हुई थी।
अब जबकि 1 से 30 मई के बीच कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, यह साफ हो गया है कि डॉ. वाजपेयी की चेतावनी सही थी। उन्होंने एक बार फिर सरकार से अनुरोध किया है कि ऐसी भविष्यवाणियों को गंभीरता से लिया जाए, ताकि समय पर जरूरी कदम उठाकर देश और जनता को संकट से बचाया जा सके।
