Baba Vanga का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान के दौरान उनकी आंखों में रेत भर गई, जिससे वे नेत्रहीन हो गईं।
कौन थीं Baba Vanga और क्यों हैं इतनी मशहूर?
Baba Vanga का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान के दौरान उनकी आंखों में रेत भर गई, जिससे वे नेत्रहीन हो गईं। लेकिन इसी घटना के बाद उनके अंदर भविष्य देखने की रहस्यमयी शक्ति आ गई, ऐसा माना जाता है। धीरे-धीरे यह खबर फैलती गई और वे दुनियाभर में मशहूर हो गईं।
Baba Vanga ने जो भविष्यवाणियां कीं, वो एक-एक कर हो रहीं सच
Baba Vanga ने अपने जीवनकाल में करीब 50 सालों तक भविष्यवाणियां कीं और 5079 तक के लिए अनुमान लगाए। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के नतीजों, सोवियत संघ के विघटन, 9/11 आतंकी हमले, प्रिंसेस डायना की मृत्यु, 2004 की सुनामी और 2020 की कोरोना महामारी की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी, जो बाद में सच साबित हुईं।
2025 और उसके बाद के लिए भी Baba Vanga ने दी हैं चेतावनियां
Baba Vanga ने आने वाले सालों के लिए कई चेतावनियां दी हैं। 2025 से आगे उन्होंने आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदाओं, यूरोप में बड़े हिंसक संघर्ष और सामाजिक अस्थिरता की भविष्यवाणी की है। इन बातों को लेकर लोग आज भी चिंता में हैं कि क्या उनकी बातें एक बार फिर सच होंगी।

Baba Vanga की भविष्यवाणियों को लेकर चलती है बहस
जहां कुछ लोग Baba Vanga की भविष्यवाणियों को अद्भुत मानते हैं, वहीं कई विशेषज्ञ इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते हैं। कई बार इनकी भविष्यवाणियों की सटीकता पर सवाल भी उठे हैं, क्योंकि कुछ भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं। बावजूद इसके, जब भी कोई बड़ी वैश्विक घटना होती है, Baba Vanga का नाम चर्चा में जरूर आता है।
