बेंगलुरु में Auto rickshaw को किराया बड़ा दिया गया है | RTO ने बेंगलुरु में संशोधित किराए की संरचना की घोषणा करी है
जनता की जेब पर असर देना होगा ज्यादा किराया |
बेंगलुरु में Auto rickshaw को किराया बड़ा दिया गया है | RTO ने बेंगलुरु में संशोधित किराए की संरचना की घोषणा करी है | संशोधित Auto rickshaw किराया केवल बेंगलुरु में ही लागु किया गया है | 1 अगस्त से ये किराया लागु कर दिया जायेगा | पहले 2 किलोमीटर का किराया 30 रु लिया जाता था पर अब उसको बड़ा कर 36 रु कर दिया गया है | जहा 1 किलोमीटर का किराया 15 रु हुआ करता था वही उससे बड़ा क्र 18 रू प्रति किलोमीटर कर दिया गया है |
क्या है प्राधिकरण का कहना |
प्राधिकरण का कहना है की Auto मीटर की दुबारा पुष्टि करी जानी चाहिए | मीटर के ऊपर नया किराया प्रदर्शित होना चाहोये | यात्रियों को Auto पर 20 किलोग्राम तक का सामान लेन की छूट दी गयी है परन्तु इससे अधिक सामान होने पर 20 किलोग्राम का 10 रू अधिक शुक्ल लिया जायेगा | और Auto में 50 किलोग्राम तक का सामान रखने की छूट दी गयी है |

Auto यूनियन की मांग हुई पूरी |
Auto यूनियन काफी लम्बे समय से किराया बढ़ाने को लेकर मांग कर रही थी | Auto यूनियन की मांग की थी की उनके किराये में बढ़ोतरी करी जाये | 20 रू प्रति किलोमीटर किराया करा जाये और मिनिमम किराया 40 किया जाये | इसी मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार ने यूनियन का मांग को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम किराए 36 रुपये तक बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 11 सालों में बेंगलुरु में केवल 2 बार भी Auto के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले नवंबर 2021 में Auto के किराए बढ़ाए गए थे। बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद अब Auto चालक राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि जनता को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
