ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड ने जताया गर्व, भारतीय सेना को दिया सलाम, मांगी शांति और सुरक्षा की दुआ
भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम कर रहा है बॉलीवुड
7 मई की रात भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों पर एक सटीक और साहसी कार्रवाई की। इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया, जिसमें 25 मिनट के भीतर 24 मिसाइलों से 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद जहां पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वहीं भारत में सेना के इस साहसिक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सेना के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने सेना और प्रधानमंत्री के फैसले को सराहा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने लिखा, “राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं। हमारे सैन्य बलों और मान
नीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को सलाम।” रणवीर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वह पहले भी देशभक्ति फिल्मों और मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने मांगी शांति की दुआ, जताई संवेदनाएक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 9 मई को अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “हमारे सैन्य बलों के लिए प्रार्थना, भारत के लिए प्रार्थना, इस वक्त हर परेशान भारतीय के लिए प्रार्थना, मासूमों के लिए प्रार्थना, इस युद्ध के समय में शांति के लिए प्रार्थना। जय हिंद।” सोनाक्षी का यह संदेश यह दिखाता है कि बॉलीवुड न सिर्फ सेना के साथ है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति की चिंता भी कर रहा है।
दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने जाहिर की चिंता और दुआएं

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सुरक्षित रहें। अगले कुछ घंटे अनप्रिडिक्टेबल हैं। भगवान मासूमों की रक्षा करें।” यह संदेश इस बात का इशारा है कि मौजूदा हालात को लेकर चिंता हर किसी के दिल में है।
वहीं, मौनी रॉय ने लिखा, “बहुत चिंतित हूं। हम युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन हम आतंकवाद के सामने झुकना भी नहीं चाहते। हमारे सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। हमारी मातृभूमि से बड़ा कुछ नहीं! जय हिंद।” मौनी का ये भावनात्मक संदेश देशभक्ति और संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है।
बॉलीवुड का संदेश: सेना के साथ है पूरा देश
हिना खान, अर्जुन कपूर और अन्य कई कलाकारों ने भी भारतीय सेना के साहस और बलिदान की सराहना की है। इन सभी का कहना है कि भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी है। इन सितारों ने लोगों से भी संयम बनाए रखने और देश की सेना पर विश्वास रखने की अपील की है।
