भारत के साथ शिक्षा, नवाचार और उद्योग साझेदारी के मजबूत रिश्तों को किया गया उजागर
भारत के साथ शिक्षा, नवाचार और उद्योग साझेदारी के मजबूत रिश्तों को किया गया उजागर
ब्रिटेन की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक ने अपनी 60वीं वर्षगांठ मुंबई में धूमधाम से मनाई। यह खास कार्यक्रम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के कई वरिष्ठ अधिकारी यूके से शामिल हुए। इस मौके पर भारत के साथ वारविक के गहरे संबंधों, स्टूडेंट्स और एलुमनाई (पूर्व छात्रों) की उपलब्धियों और उद्योग जगत के साथ जुड़ाव को खासतौर पर पेश किया गया।
इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के ग्लोबल चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर अजय तेली और कॉरपोरेट ब्रांड कम्युनिकेशन डायरेक्टर सतनाम राणा-ग्रिंडले मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भारत, वारविक के लिए एक अहम देश है और यहां के छात्र, प्रोफेशनल्स और एलुमनाई यूनिवर्सिटी की पहचान को और मजबूत बना रहे हैं।
टाटा और वारविक की 25 साल पुरानी साझेदारी
कार्यक्रम में टाटा समूह और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक की 25 साल पुरानी साझेदारी को भी सराहा गया। इस सहयोग ने शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
श्रेया मित्तल: वारविक से भारत के टॉप ब्रांड तक का सफर
इस अवसर पर श्रेय मित्तल की सफलता की कहानी भी सबके सामने लाई गई। श्रेया ने 2024 में वारविक बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री ली थी। वह आज भारत के सबसे तेजी से बढ़ते वेलनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड कावा एथलीजर की सह-संस्थापक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं। उनका ब्रांड अब ₹100 करोड़ से ज्यादा के वैल्यू तक पहुंच चुका है।
श्रेय ने बताया कि वारविक में उनकी पढ़ाई और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज़ ने उन्हें बिजनेस में कदम रखने के लिए तैयार किया। “वारविक मेरे लिए सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं थी, बल्कि एक लॉन्चपैड था,” उन्होंने कहा।
ग्लोबल नजरिया और भारत की अहम भूमिका
वारविक यूनिवर्सिटी आज यूके की टॉप 10 और दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज़ में शामिल है। यूनिवर्सिटी में 125 देशों के 28,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। भारत से बड़ी संख्या में छात्र हर साल यहां एडमिशन लेते हैं। वारविक का फोकस अब और ज्यादा ग्लोबल पार्टनरशिप पर है, जिसमें भारत की भूमिका काफी अहम है।
रिसर्च और इनोवेशन में आगे
हाल ही में हुए यूके रिसर्च एक्सीलेंस फ्रेमवर्क (REF) के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के 92% शोध को ‘विश्व स्तरीय’ या ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन’ माना गया है। इससे यह साबित होता है कि वारविक रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच मजबूत रिश्ता बनाकर आगे बढ़ रहा है।
मीडिया संपर्क
एन्न बेयलिस
मीडिया और कम्युनिकेशंस ऑफिसर
ईमेल: ann.baylis@warwick.ac.uk
मोबाइल: +44 7876 876937
प्रेस ऑफिस: +44 (0)7392 125605 (ऑफिस टाइम के बाहर कॉल करें)
वारविक यूनिवर्सिटी के बारे में
वारविक यूनिवर्सिटी की स्थापना 1965 में हुई थी और आज यह शिक्षा, रिसर्च और ग्लोबल सहयोग में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसका लक्ष्य है – सीमाएं पार करके शिक्षा और नवाचार के जरिए दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाना।
